
28 मृत इजरायली बंधकों की भी होगी वापसी! हथियार डालेगा हमास, पीस प्लान पर ग्रीन सिग्नल के बाद गाजा में अब क्या-क्या बदलेगा?
AajTak
गाजा बदलाव के अहम दौर से गुजर रहा है. गाजा जंग के अहम पक्षकार हमास ने ट्रंप के पीस प्लान पर हां तो कह दिया है. लेकिन इस पीस प्लान की असली परीक्षा अब शुरू होने वाली है. जब हमास को बंधकों को छोड़ना होगा, बदले में इजरायल को गाजा की जमीन खाली करनी होगी. सबसे बड़ी चुनौती तो तब आएगी जब हमास को अपने हथियार सरेंडर करने होंगे.
7 अक्टूबर 2023 वो तारीख थी जब हमास के आतंकवादियों ने जश्न मना रहे इजरायलियों पर हमला किया था. हैरान कर देने वाले इस हमले में 1200 इजरायली मारे गए. इस हमले से निकली रेप, हत्या और नृशंस अत्याचार की कहानियों ने लोगों को गुस्से और गम से भर दिया. हमास ने इसी दौरान 250 से अधिक इजरायलियों को बंधक बना लिया. इनमें से कुछ बंधकों को हमास वापस कर चुका है.
इसके बाद शुरू हुआ इजरायल का बदला और भी भयंकर और मानवता के लिए शर्मनाक था. इजरायल ने बदले की इस लड़ाई में अबतक 66 हजार फीलिस्तनियों को मार दिया है. हमास का सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व लगभग शून्य है. गाजा भयानक भुखमरी के दौर से गुजर रहा है. बच्चे और महिलाएं खाने के अभाव में बिलबिला रहे हैं.
लेकिन लगभग दो साल पूरा होने के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी सूचना दी है जिससे गाजा में अमन बहाली की उम्मीद बढ़ गई है. ट्रंप ने कहा है कि हमास इजरायल के बाकी बंधकों को रिहा करने के लिए राजी है. यानी हमास ने शांति समझौता स्वीकार कर लिया है. इसी के साथ ट्रंप ने इजरायल को गाजा में बमबारी रोकने को कहा है.
ट्रंप के ऑफर पर हमास ने क्या कहा?
हमास को दिया गया ट्रंप का शांति प्रस्ताव रविवार को खत्म होने वाला था. इससे पहले हमास ने कहा है कि वह गाजा में गुप्त स्थान पर रखे गए सभी इजरायली बंदियों को, चाहे वे जीवित हों या मृत, रिहा करने पर सहमत है. हमास के पास इजरायल के 28 ऐसे कैदी हैं जिनकी मौत हो चुकी है, हमास इनके शवों को अभी भी अपने पास रखे हुआ है. अब हमास इनके मृत शरीर को भी इजरायल को सौंपेगा.
हमास ने कहा है कि वह इस शर्त पर सहमत हो रहा है ताकि युद्ध का अंत हो और इजरायली सेना गाजा पट्टी से पूरी तरह से हट जाए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










