
270 साल की विरासत, खरबों की संपत्ति, हजार लोगों का परिवार.. कौन हैं कुवैत के नए शासक शेख मेशाल
AajTak
क्राउन प्रिंस शेख मेशाल अल अहमद अल सबा कुवैत के 17 वें शासक बने हैं. शेख मेशाल 2004 से 2020 तक कुवैत नेशनल गार्ड के उप प्रमुख थे. 1752 से ही कुवैत पर सबा परिवार का शासन है. ऐसा माना जाता है कि इस शाही परिवार में लगभग 1000 लोग हैं.
कुवैत के शासक (Emir) शेख नवाफ अल अहमद अल सबा के निधन के बाद क्राउन प्रिंस शेख मेशाल अल अहमद अल सबा को नया शासक नियुक्त किया गया है. शेख मेशाल दिवंगत कुवैती शासक शेख नवाफ के सौतेले भाई हैं. 86 साल की उम्र में शेख नवाफ का शनिवार को निधन हो गया था.
तेल समृद्ध खाड़ी देशों में शुमार कुवैत के उप प्रधानमंत्री और कैबिनेट मामलों के राज्य मंत्री की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 83 वर्षीय क्राउन प्रिंस शेख मेशाल अल अहमद अल सबा को नया शासक नियुक्त किया गया है.
कौन हैं शेख मेशाल?
कुवैत के शासक बनने से पहले शेख मेशाल अल अहमद अल सबा कुवैत के क्राउन प्रिंस थे. 83 वर्षीय शेख मेशाल दुनिया के सबसे उम्रदराज राजकुमारों में से एक थे. अपने खराब स्वास्थ्य के कारण शेख नवाफ पहले ही अपने अधिकांश कार्यभार शेख मेशाल को सौंप चुके थे. यहां तक कि शेख मेशाल को ही 2021 से कुवैत का वास्तविक शासक कहा जाता है.
12 बच्चों के पिता शेख मेशाल कुवैत के 17 वें शासक बने हैं. शेख मेशाल 2004 से 2020 तक कुवैत नेशनल गार्ड के उप प्रमुख थे. शेख मेशाल 2021 में ही देश के प्रमुख संवैधानिक पदों को संभाल लिए थे.
एक साल के भीतर नए राजकुमार की होगी घोषणा

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












