
26 साल बाद धोती पहनकर रैंप पर उतरे मिलिंद सोमन, मलाइका अरोड़ा के उड़े होश, Video
AajTak
शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मिलिंद सोमन धोती पहने रैंप पर वॉक करते नजर आ रहे हैं. इस प्रोमो में मिलिंद सोमन के साथ कंटेस्टेंट्स भी पोज करती नजर आ रही हैं. वहीं उनके अंदाज को देखकर मलाइका अरोड़ा हैरान रह गईं और शर्माती नजर आईं. मिलिंद के लुक पर मलाइका जाहिर तौर पर कुर्बान हो गई हैं.
मिलिंद सोमन एक बार फिर रैंप पर उतर आए हैं. एमटीवी शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 में अपनी रैंप वॉक को लेकर मिलिंद सुर्खियों में छा गए हैं. हर हफ्ते शो में जज मलाइका अरोड़ा और मिलिंद सोमन नए अवतार में दिखाई देते हैं. अब मिलिंद सोमन ने 26 साल बाद जबरदस्त रैम्प वॉक की है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












