
'24 घंटे के अंदर...', गाजा में सीजफायर को लेकर नेतन्याहू सरकार का बड़ा ऐलान!
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीस प्लान पर इजरायल और हमास सहमत है और गाजा में युद्धविराम होने जा रहा है. इजरायल ने कहा है कि कैबिनेट की बैठक होने वाली है और इसके बाद 24 घंटे के अंदर युद्धविराम हो जाएगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व में शांति प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है. इजरायल ने घोषणा की है कि गुरुवार को होने वाली कैबिनेट बैठक के 24 घंटे के भीतर गाजा में युद्धविराम लागू हो जाएगा. यह समझौता ट्रंप की तरफ से पेश किए गए गाजा पीस प्लान के पहले चरण का हिस्सा है, जिस पर बुधवार सुबह मिस्र में हस्ताक्षर हुए.
इजरायली सरकार के प्रवक्ता ने कहा, 'आज कैबिनेट की बैठक के 24 घंटे के भीतर गाजा में युद्धविराम होगा. बंधकों की रिहाई के बाद सेना गाजा के लगभग 53% हिस्से पर नियंत्रण रखेगी. पहले चरण के अंतिम ड्राफ्ट पर आज सुबह मिस्र में हस्ताक्षर किए गए हैं.'
जब पूछा गया कि क्या समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं, तो इजरायली सरकार की प्रवक्ता ने कहा, 'योजना को आज सुबह मिस्र में अंतिम रूप दिया गया है.'
इजरायल के साथ समझौते के लिए हमास मारवान बरगौती की रिहाई की भी मांग कर रहा था लेकिन इजरायल ने साफ किया है कि उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, 'बरगौती इस रिहाई का हिस्सा नहीं होंगे.'
इजरायल-हमास के बीच हुए समझौते के तहत हमास सभी 48 बंधकों को रिहा करेगा जिसमें 20 जीवित और बाकी मृत लोगों से शव शामिल हैं. बदले में इजरायल भी फिलिस्तीनी लोगों और मृत फिलिस्तीनियों के शव वापस करेगा.
फिलिस्तीन के जाने-माने नेता बरगौती लंबे समय से इजरायल की जेल में बंद हैं और आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. फिलिस्तीनी संगठनों ने उनकी रिहाई की लगातार कोशिश की है लेकिन इजरायल किसी हाल में उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










