
23 साल के सिंगर ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान, 14 दिन पहले हुई थी शादी
AajTak
सोशल मीडिया स्टार एमसी केविन ने होटल की पांचवी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है. इन्होंने गर्लफ्रेंड संग दो हफ्ते पहले ही शादी रचाई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो केविन नास्सीमेन्तू बुएनो उर्फ एमसी केविन को अथॉरिटीज ने मृत घोषित कर दिया.
ब्रजीलियन सिंगर और सोशल मीडिया स्टार एमसी केविन ने होटल की पांचवी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है. इन्होंने गर्लफ्रेंड संग दो हफ्ते पहले ही शादी रचाई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो केविन नास्सीमेन्तू बुएनो उर्फ एमसी केविन को अथॉरिटीज ने मृत घोषित कर दिया. रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची थी जो 23 साल के सिंगर को अस्पताल लेकर गई. केविन की हालत काफी नाजुक बताई जा रही थी, जिसके कुछ समय बाद उन्होंने दम तोड़ दिया.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












