
22 हजार किलोमीटर दूरी, 30 देशों की यात्रा... पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा से मिलने साइकिल से पहुंचा फैन
AajTak
पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा पर भरोसा जताया जा रहा है कि वह इस बार भी अपने स्वर्णिम लक्ष्य पर निशाना लगाएंगे. 2021 ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की बड़ी फैन फॉलोइंग हैं. इसी बीच उनके एक बड़े फैन पेरिस भी पहुंच गए हैं. इनका नाम है फायिस असरफ अली.
फ्रांस की राजधानी पेरिस इस बार ओलंपिक 2024 के खेल आयोजन की मेजबानी कर रही है. अब तक के हुए खेल इवेंट में भारत को दो कांस्य पदक मिले हैं, जो शूटिंग चैंपियनशिप में मनु भाकर ने जीते हैं. इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजर है और उम्मीद है कि वह भी पदक लेकर आएंगे.
वहीं, जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा पर भरोसा जताया जा रहा है कि वह इस बार भी अपने स्वर्णिम लक्ष्य पर निशाना लगाएंगे. 2021 ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की बड़ी फैन फॉलोइंग हैं, जो उनसे इस बार भी गोल्ड मेडल लाने की उम्नीद कर रही है. इसी बीच उनके एक बड़े फैन पेरिस भी पहुंच गए हैं. वह उनका उत्साहवर्धन करेंगे.
इस फैन का पेरिस पहुंचना बड़ी बात नहीं, बल्कि वह जैसे पहुंचे हैं वह बड़ी बात है. इस फैन की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि वह पेरिस साइकिल से पहुंचे हैं. नीरज चोपड़ा के इस भारतीय फैन की काफी चर्चा हो रही है. केरल से करीब 22 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर पेरिस पहुंचने वाले इस फैन का नाम फायिस असरफ अली है. इस फैन को भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का मुकाबला देखना है.
बता दें कि, पेरिस में उनकी उपस्थिति कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि बुडापेस्ट में 2023 विश्व चैंपियनशिप में, उनके पसंदीदा एथलीट ने खुद उन्हें पेरिस आने के लिए कहा था. इसके बाद अली नीरज चोपड़ा के इस अनुरोध को अस्वीकार नहीं कर सके. जैसे-जैसे फायिस पेरिस के लिए रास्ता तय कर रहे थे, उनकी कहानी तेजी से स्थानीय लोगों तक पहुंच रही थी.
फायिस असरफ अली नाम के इस फैंन ने 15 अगस्त 2022 में केरल के कालीकट से पेरिस के लिए अपनी साइकिल यात्रा शुरू की थी. वह लगभग 22,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरान 30 देशों की यात्रा कर पेरिस पहुंचे हैं. अली शांति और एकता के संदेश के साथ भारत से लंदन तक साइकिल चलाने के मिशन पर निकले थे. इस दौरान 17 देशों में साइकिल चलाने के बाद जब वह पिछले साल एक अगस्त की दोपहर को बुडापेस्ट में रुके तो उन्हें पता चला कि टोक्यो ओलंपिक का गोल्ड मेडल जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी वहीं हैं.
नीरज चोपड़ा विश्व चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों दल के साथ वहां थे. अली ने केरल के एक जाने-माने कोच को फोन कर भारतीय दल से मिलने की मांग की और तभी उन्हें अपने चहेते खेल सितारे से मुलाकात करने का मौका मिला. इस दौरान ही उन्हें नीरज चोपड़ा ने उनसे पेरिस में भी मिलने को कहा था. उनसे मिलने के बाद फायिस अली, ओलंपिक में भारत के गोल्डन बॉय का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








