
22 राज्यों में विरोध, अदालत में चुनौती... बर्थराइट सिटिजनशिप के ट्रंप के आदेश पर बढ़ रहा विवाद
AajTak
डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रभुत्व वाले 22 राज्यों और कई सिविल राइट ग्रुप्स ने ट्रंप के इस कार्यकारी आदेश को अदालत में चुनौती दी है. इस संबंध में अदालतों में मामला दर्ज कराया गया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद कई कार्यकारी आदेश जारी किए हैं. ट्रंप के आदेश के तहत अमेरिका में जन्म के आधार पर नागरिकता की संवैधानिकता को खत्म कर दिया गया है, जिसका देशभर में विरोध भी हो रहा है. लेकिन अब इस आदेश को अदालत में चुनौती दी गई है.
डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रभुत्व वाले 22 राज्यों और कई सिविल राइट ग्रुप्स ने ट्रंप के इस कार्यकारी आदेश को अदालत में चुनौती दी है. इस संबंध में अदालत में मामला दर्ज कराया गया है.
डेमोक्रेटिक प्रभु्त्व वाले राज्यों के साथ-साथ डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया और सैन फ्रांसिस्को ने मंगलवार को बॉस्टन की संघीय अदालत में पहला मामला दर्ज कराया. कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप का ये फैसला अमेरिकी संविधान का उल्लंघन है. इस मुकदमे के बाद अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन और इमिग्रेंट्स संगठन ने भी अदालत का रुख किया.
न्यूजर्सी के डेमोक्रेटिक अटॉर्नी जनरल मैथ्यू प्लैटकिन ने मंगलवार को कहा कि ट्रंप के आदेश पर रोक के लिए अदालत का रुख किया गया है. राष्ट्रपति के पास व्यापक शक्ति होती हैं, लेकिन वह शहंशाह नहीं हैं. ट्रंप के फैसले के खिलाफ अदालत जाने से ट्रंप प्रशासन को ये स्पष्ट संदेश गया है कि हम हमारे लोगों और उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों के लिए खड़े रहेंगे .
क्या कहता है अमेरिकी कानून
अमेरिकी संविधान में हुए 14वें संशोधन के तहत जन्म के आधार पर नागरिकता देने का प्रावधान है. इसका मतलब है कि अमेरिका मे जन्म लेने वाला हर बच्चा खुद ही अमेरिका का नागरिक बन जाता है, भले ही उसके माता-पिता की नागरिकता कुछ भी रही हो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









