
2025 में हज यात्रा पर जा सकेंगे 175,025 भारतीय, सऊदी अरब के साथ हुआ समझौता
AajTak
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब के दौरे पर भारत के हज यात्रियों के लिए कोटा पॉलिसी पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते के तहत, 2025 में 1,75,025 भारतीय हज तीर्थयात्रियों को इजाजत मिलेगी. दोनों देशों के बीच यह समझौता तीर्थयात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है.
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू पांच दिवसीय सऊदी अरब के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने इस साल की हज यात्रा को लेकर कोटा पॉलिसी पर हस्ताक्षर किए हैं. भारत की तरफ से इस बार 175,025 लोग हज के लिए सऊदी अरब जा सकेंगे. यह कोटा पिछले साल अगस्त महीने में फाइनल हो गया था, जिसपर अब दोनों देशों के मंत्रियों ने हस्ताक्षर किए. सऊदी अरब हर साल हज कोटा में बदलाव करता है, और दुनियाभर के देशों के साथ इस पर समझौते करता है, जिसमें भारत भी एक है.
हालिया समझौता अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री तौफीक बिन फवजान अल-राबिया के बीच जेद्दा में हुआ है. समझौते की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह हज यात्रा के लिए एक "शानदार खबर" है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर हज अनुभव यात्रा करने के लिए प्रतिबद्ध है.
यह भी पढ़ें: UAE में हज यात्रा के नाम पर 6 करोड़ की धोखाधड़ी, 44 वर्षीय भारतीय नागरिक गिरफ्तार
हज कोटे पर क्या बोले किरेन रिजिजू?
किरेन रिजिजू ने समझौते के संबंध में "एक्स" पर एक पोस्ट में बताया, "हज समझौता 2025 सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फवजान अल-राबिया के साथ हस्ताक्षर किया गया. भारत से 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा तय हुआ है. हम अपने सभी हज तीर्थयात्रियों को बेहतरीन सेवाएं मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध हैं."
रिजिजू ने यह भी बताया कि उन्होंने डॉक्टर तौफीक बिन फवजान अल-राबिया के साथ बैठक के दौरान हज 2025 से संबंधित अहम मुद्दों पर चर्चा की और भारतीय तीर्थयात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कदम उठाने पर विचार किया. इससे द्विपक्षीय संबंधों में भी मजबूती मिलेगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









