
'2025 में छिड़ेगा चीन से भयंकर युद्ध', अमेरिकी वायु सेना के जनरल ने किया बड़ा दावा
AajTak
अमेरिकी वायु सेना में शीर्ष जनरल ने चीन को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने ताइवान पर संघर्ष की संभावना के बारे में चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच 2025 में युद्ध होने की संभावना बढ़ रही है. यूएस एयर मोबिलिटी कमांड के प्रमुख जनरल माइक मिनिहान ने कहा कि दो सैन्य शक्तियों के युद्ध में जाने से हालात गंभीर होंगे. ऐसे में अभी से युद्ध को लेकर तैयारी कर देनी चाहिए.
चीन और अमेरिकी के बीच दो साल बाद भयंकर युद्ध हो सकता है. अमेरिकी वायु सेना के एक शीर्ष जनरल ने इस संबंध में बड़ा दावा किया है और वरिष्ठ अधिकारियों को मेमो भेजा है. उन्होंने मेमो में कहा है कि 2025 में अमेरिका और चीन के बीच युद्ध हो सकता है. इसकी संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं. उन्होंने सेना के अधिकारियों को युद्ध को लेकर तैयारी करने के लिए आगाह किया है.
अमेरिकी वायु सेना के जनरल ने शुक्रवार को अपने अधिकारियों को ये मेमो भेजा है. इसमें कहा गया है कि अमेरिका दो साल में चीन के साथ युद्ध में होगा और उन्हें लक्ष्य को लेकर तैयारी करने के लिए कहा गया है. एनबीसी न्यूज के मुताबिक, एयर मोबिलिटी कमांड के प्रमुख जनरल माइक मिन्हान ने कहा- मैं उम्मीद करता हूं कि जो सोच रहा हूं, वो गलत साबित हो. मेरी अंतरआत्मा कहती है कि मैं 2025 में युद्ध के मैदान में लड़ूंगा. बता दें कि एयर मोबिलिटी कमांड में लगभग 50 हजार सर्विस मेंबर्स और करीब 500 विमान हैं. अमेरिका में एयर मोबिलिटी कमांड परिवहन और ईंधन भरने वाले विमान के बेड़े की देखरेख की जिम्मेदारी संभालता है.
'2024 में चुनाव का फायदा उठाएगा चीन'
मिन्हान ने मेमो में आगे कहा कि चूंकि ताइवान और अमेरिका दोनों में 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होंगे, इसलिए अमेरिका 'विचलित' होगा और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पास ताइवान पर आगे बढ़ने का अवसर होगा. जनरल माइक ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आकांक्षाओं का हवाला देते हुए संभावित संघर्ष के लिए अपनी तैयारियों को तेज करने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि शी ने अपना तीसरा कार्यकाल (कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में) हासिल किया है और अक्टूबर 2022 में अपनी युद्ध परिषद की स्थापना की.
'2025 में युद्ध की संभावनाएं बढ़ जाएंगी'
ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव 2024 में हैं, जो शी को एक मौका देने का काम करेंगे. मिनिहान ने कहा कि अमेरिका में भी 2024 में राष्ट्रपति चुनाव हैं. यहां के चुनाव माहौल में 'तल्खी' रहेगी. ऐसे में चीन अपनी रणनीति को धरातल पर उतारने के लिए मौके का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा. हालात ऐसे भी बन सकते हैं कि 2025 में अमेरिका और चीन के बीच युद्ध की संभावना बढ़ जाए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









