
'2025 में आखिरी बार...', विक्रांत मैसी ने इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का किया ऐलान, फैंस हैरान
AajTak
विक्रांत मैसी ने अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस हैरान कर दिया है. एक्टर ने अचानक इंडस्ट्री से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया है. विक्रांत का कहना है कि वो अब एक अच्छा पति, पिता और बेटा बनने पर फोकस करेंगे.
विक्रांत मैसी उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग, लगन और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में नाम बनाया है. विक्रांत ने टीवी से लेकर फिल्मों तक में तगड़ी छाप छोड़ी है. आज वो इंडस्ट्री के टैलेंटेड स्टार्स में गिने जाते हैं. लेकिन अब करियर के पीक पर विक्रांत मैसी ने अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस हैरान कर दिया है. एक्टर ने अचानक इंडस्ट्री से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया है. आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया..आइए जानते हैं.
एक्टिंग छोड़ने पर क्या बोले विक्रांत मैसी?
विक्रांत का कहना है कि वो अब एक अच्छा पति, पिता और बेटा बनने पर फोकस करेंगे. एक्टर ने कहा कि 2025 में वो आखिरी बार मिलेंगे. विक्रांत ने अपनी पोस्ट में लिखा- नमस्कार, पिछले कुछ साल और काफी अच्छे रहे हैं. आपके शानदार सपोर्ट के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद कहता हूं. लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ा, मुझे एहसास हो गया है कि अब समय आ गया है कि मैं अपने आपको संभालूं और घर वापस लौट जाऊं. एक पति, पिता और बेटे के तौर पर... और एक एक्टर के तौर पर भी.
विक्रांत ने आगे लिखा- आने वाले 2025 में हम लोग एक दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे, जब तक समय सही न हो. आखिरी 2 फिल्में और कई सालों की यादें. हर चीज के लिए और बीच में जो कुछ भी हुआ उसके लिए आप सभी का फिर से शुक्रिया. मैं उसके लिए हमेशा आपका आभारी रहूंगा.
फैंस ऐसे कर रहे रिएक्ट

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












