
2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी, सपा के 'वोटबैंक' को रिझाने के लिए BJP ने बनाया ये प्लान
AajTak
यूपी में यादव अब भी समाजवादी पार्टी का कोर वोटर है. वहीं बीजेपी ने अब लोकप्रिय यादव चेहरों को अपनी ओर करने का प्लान किया है. इसके लिए एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने तीन यादव नेताओं को टिकट भी दिया था.
पूर्ण बहुमत पाकर उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी कर चुकी बीजेपी ने अब मिशन 2024 के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए पार्टी की नजर उस यादव वोट बैंक पर भी है जिसे अब तक प्रदेश में समाजवादी पार्टी का मूल वोट बैंक माना जाता रहा है. इसके लिए अब पार्टी ने अपनी यादव ब्रिगेड को तैयार करने के काम पर अमल शुरू कर दिया है जिनके जरिए 2024 से पहले यादव, खास तौर पर युवा यादव वोटरों तक पहुंचने का लक्ष्य पार्टी ने बनाया है.
कहते हैं कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जो एक चुनाव के बाद दूसरे चुनाव की तैयारी शुरू कर देती है. यूपी चुनाव के नतीजों से उत्साहित बीजेपी ने अब आगे के लिए रोड मैप बनाना शुरू कर दिया है. इस चुनाव के नतीजों की समीक्षा में ये बात सामने आयी है कि जहां दूसरे वर्ग के लोगों ने बीजेपी को पहली पसंद के तौर पर वोट दिया है वहां यादव अब भी समाजवादी पार्टी के कोर वोटर (core voter) हैं. बीजेपी ने अब अपनी 'यादव नेताओं को फौज' को आगे करने की रणनीति बनायी है. इसके लिए उन चेहरों को भी चुना गया है जिनकी लोकप्रियता युवाओं के बीच है और उन युवा नेताओं को भी पार्टी मौका दे रही है जो पार्टी कैडर से निकले यादव नेता हैं या किसी तरह पार्टी की रणनीति में फिट बैठते हैं. हाल ही में हुए विधानपरिषद चुनाव में पार्टी ने तीन यादवों को टिकट देकर इस रणनीति की झलक दे दी है.
MLC चुनाव में सपा के यादव Vs बीजेपी के यादव
विधानपरिषद की 36 सीटों में से बीजेपी ने जहां रमाकान्त यादव के बेटे अरुण यादव को आजमगढ़ से टिकट दिया. वहीं यादव बेल्ट के एटा-मैनपुरी सीट पर आशीष यादव 'आशु' को प्रत्याशी बनाया. आशीष यादव 'आशु' विधानपरिषद के पूर्व सभापति रमेश यादव के बेटे हैं. समाजवादी रमेश यादव मुलायम परिवार में खटास के साथ ही शिवपाल यादव की तरफ हो गए और सपा के वर्तमान नेतृत्व से उनकी दूरी बढ़ती गयी. ऐसे में उनके बेटे को बीजेपी से विधानपरिषद के टिकट ने लोगों को चौंकाया लेकिन इसके पीछे पार्टी का ये प्रयोग था कि यादव बेल्ट से उन्हीं की पार्टी में रहे यादव नेता को लड़ाया जाए. आशीष यादव 'आशु' ने बीजेपी के उमम्मीदवार के तौर पर यादव बेल्ट की सीट से जीत दर्ज की.
रमाकांत के बेटे को भी बनाया प्रत्याशी
बीजेपी के दूसरे यादव प्रत्याशी रहे अरुणकांत यादव. रमाकान्त यादव के बेटे अरुणकांत यादव को भी बीजेपी ने आजमगढ़ जैसी महत्वपूर्ण सीट और सपा के गढ़ से टिकट दिया. हालांकि अरुणकांत यादव चुनाव हार गए और बीजेपी के ही एमएलसी यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अरूणकांत को हराया. लेकिन अरुणकांत के बहाने पार्टी में सपा के गढ़ में ‘यादव’ को ही आगे करने का दांव चला.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







