
'2024 के ओलंपिक गेम्स में रूसी एथलीटों का हो बहिष्कार...', यूक्रेन का अभियान, जानें क्या बोला IOC
AajTak
पिछले हफ्ते अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा था कि वह रूसी और बेलारूसी एथलीटों को खेलों में न्यूट्रल के रूप में शामिल करने के लिए ओपन है और क्वालीफायर में कंपीट करने के लिए उनके लिए दरवाजे खुले है. इसको लेकर कीव ने अंतरराष्ट्रीय अभियान छेड़ दिया है.
रूस की ओर से हमले झेल रहे यूक्रेन के खेल मंत्री वडिम हत्सैट ने मंगलवार को कहा कि देश को मॉस्को के आक्रमण के कारण 2024 में पेरिस ओलंपिक से रूसी और बेलारूसी एथलीटों पर प्रतिबंध लगाने के लिए व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करने की उम्मीद है. पूर्व ओलंपिक फेसिंग चैंपियन, 51 वर्षीय वडिम हत्सैट ने रॉयटर्स को बताया कि रूसी और बेलारूसी एथलीटों को खेलने करने की अनुमति देने का विचार अस्वीकार्य है. युद्ध में मारे गए एथलीटों के चित्रों के साथ एक दीवार के आगे खड़े होकर उन्होंने अपने कीव कार्यालय में कहा, "ऐसे समय में जब पूर्ण पैमाने पर युद्ध चल रहा है, जब हमारे एथलीट, हमारे सैनिक हमारी मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं, यह हमारे लिए असंभव है."
दरअसल, पिछले हफ्ते अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा था कि वह रूसी और बेलारूसी एथलीटों को खेलों में न्यूट्रल के रूप में शामिल करने के लिए ओपन है और क्वालीफायर में कंपीट करने के लिए उनके लिए दरवाजे खुले है. इसको लेकर कीव ने अंतरराष्ट्रीय अभियान छेड़ दिया है.
'खेल के रूसी राजनीतिकरण का मतल आतंक का जस्टिफिकेशन'
इधर, मॉस्को ने मंगलवार को कहा कि वह अपने एथलीटों को ओलंपिक में भाग लेने की अनुमति देने के लिए आईओसी के किसी भी कदम का स्वागत करेगा. लेकिन घंटों बाद आईओसी ने कहा कि वह रूस के आक्रमण पर देशों के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों के साथ खड़ा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने मंगलवार को एक वीडियो संबोधन में कहा कि "खेल के रूसी राजनीतिकरण का मतलब निश्चित रूप से आतंक का जस्टिफिकेशन होगा".
'युद्ध में हुई 220 यूक्रेनी एथलीटों और कोचों की मौत'
हत्सैट ने कहा, युद्ध में ऐसे कम से कम 220 यूक्रेनी एथलीटों और कोचों की मौत हो गई है, जिन्होंने 1992 में तथाकथित यूनिफाइड टीम के लिए ओलंपिक फेसिंग टीम का स्वर्ण जीता था. उन्होंने कहा, "यूक्रेन कई देशों के साथ एकजुट होगा ... और रूसियों को ओलंपिक में अनुमति नहीं दी जाएगी." उन्होंने बताया, 40 देशों ने यूक्रेन के एथलीटों को युद्ध के दौरान विदेशों में आवास और प्रशिक्षण में सहायता दी थी. 'पदक से ज्यादा महत्वपूर्ण जीवन'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










