
2022 में बच्चे की प्लानिंग कर रही थीं Rakhi Sawant, बोलीं- रितेश के पैर पकड़कर रोई कि मुझे ना छोड़ो
AajTak
राखी ने बताया कि रितेश जाने के बाद अब उनकी कॉल भी पिक नहीं कर रहे हैं. राखी ने आगे कहा कि उन्होंने और उनकी मां ने रितेश को रोकने की कोशिश भी की थी. रितेश के जाने पर राखी की मां काफी रोईं.
ड्रामा क्वीन राखी सावंत की मैरिड लाइफ फैंस के लिए एक सवाल बन गई है. 2019 में अपनी सीक्रेट वेडिंग के फोटो शेयर करके राखी सावंत ने फैंस के बीच हलचल मचा दी थी. अब बिग बॉस 15 में जब राखी के पति दुनिया के सामने आए, तो शो खत्म होने के बाद रितेश और राखी का रिश्ता भी खत्म हो गया है. राखी सावंत ने रविवार को अपने पति से अलग होने का ऐलान करके सभी को हैरान कर दिया.
ई टाइम्स टीवी को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने रितेश संग अपने रिश्ते का कड़वा सच सबको बताया है. राखी ने कहा- मैं अभी भी रितेश से प्यार करती हूं. अगर वो मेरे पास वापस आना चाहते हैं तो मैं एक साल तक उनका इंतजार करूंगी. मैं काफी उदास हूं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












