
2021 में इन 'सेलिब्रिटी कपल' ने खुल कर किया प्यार का इजहार, रिश्ते को किया ऑफिशियल
AajTak
इस लिस्ट में किम शर्मा और लिएंडर पेस का नाम भी शामिल है. सितंबर महीने में किम शर्मा-लिएंडर पेस की एक फोटो काफी वायरल हुई थी. इस तस्वीर में दोनों काफी क्लोज पोज देते नजर आ रहे थे. फोटो में किम ने Kiss करते हुए एक इमोजी भी बनाई थी. इसी तरह एक तस्वीर ने इनके रिश्ते की कहानी दुनिया के सामने ला दी.
प्यार के मामले में ये साल कई सेलिब्रिटीज के लिये काफी लकी रहा. इस साल कुछ सेलिब्रिटीज ने अपने प्यार को हमसफर बना लिया, तो कुछ ने खुलकर प्यार का इजहार कर दिया. अक्सर 'सेलिब्रिटी कपल' उस वक्त अपने रिश्ते को जगजाहिर करते हैं. जब बात शादी तक पहुंचने वाली होती है. पर इन सेलेब्स ने आने वाले कल की परवाह न करके आज में जीने का फैसला किया और सबके सामने अपने रिश्ते को एक्सेप्ट किया. चलिये इसी बात पर नई-नवेली जोड़ियों से मिल लेते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












