
2021 में इन टीवी सेलेब्स को मिला उनका हमसफर, सात फेरे लेकर शुरु की नई जिंदगी
AajTak
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने इस साल शादी करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. सायंतनी घोष ने बिना शोर-शराबे के सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करके सबको चौंका दिया. 5 दिसंबर को एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड अनुग्रह संग बंगाली रीति-रिवाज से शादी रचाई.
ये साल कई टेलीविजन सेलिब्रिटीज के लिये बेहद खुशियों भरा रहा. 2021 में कुछ टीवी सेलेब्स ने अपने रिश्ते की ओर एक कदम आगे बढ़ाया. इन सेलेब्स ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देते हुए सात फेरे लिये और नया जीवन शुरु किया. चलिये जानते हैं कौन हैं वो लकी सेलेब्स जिनके प्यार को इस साल प्यार मिला.
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है टीवी की फेवरेट बेहू अंकिता लोखंडे का. अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कई सालों से रिश्ते में थे. 2021 में इन्होंने रिश्ते में आगे बढ़ने का फैसला किया और दिसंबर में अंकिता-विक्की सात फेरे लेकर हमेशा के लिये एक-दूजे के हो गये.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












