
'2020 दंगों से कपिल मिश्रा का कोई संबंध नहीं... जानबूझकर फंसाया', दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दिया बयान
AajTak
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बताया कि 2020 दिल्ली दंगे मामले में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को फंसाया जा रहा. मिश्रा का दंगे से कोई लेनादेना नहीं. जांच में मिश्रा की कोई संलिप्तता साबित नहीं हुई. साजिशकर्ताओं ने मिश्रा को दंगों से जोड़ने का प्रयास किया.
दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में 2020 उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगे मामले में कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर मांग वाले याचिका का लिखित जवाब दिया. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि 2020 दंगे में कपिल को जानबूझकर फंसाने की साजिश रची गई थी. पुलिस के जांच में मिश्रा की कोई संलिप्तता साबित नहीं हुई.
दिल्ली पुलिस ने उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें दावा गया था कि कपिल मिश्रा की वजह से दिल्ली में दंगे भड़के. पुलिस ने कोर्ट को बताया कि कपिल मिश्रा को जानबूझकर दंगों के मामले में फंसाने की साजिश रची गई थी.
चार्जशीट का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस बोली- सोशल मीडिया पर 'ArrestKapilMishra' हैशटैग के साथ सुनियोजित अभियान चलाया गया था. एक नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की गई. कथित साजिशकर्ताओं के चैट रिकॉर्ड से साफ है कि मिश्रा को दंगों से जोड़ने का प्रयास किया गया. जांच में कोई भी सबूत नहीं मिला. यह भी पढ़ें: दिल्ली में 2020 में जिन इलाकों में हुए थे दंगे, वहां BJP और AAP में किसका पलड़ा रहा भारी
दिल्ली पुलिस ने क्या दलीलें दी?
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि कपिल मिश्रा को फंसाने की साजिश पहले से ही चल रही थी. जब राजधानी में दंगे शुरू हुए, तब मिश्रा की भूमिका नहीं थी. हिंसा पहले ही भड़क चुकी थी. उनके बयान से पहले ही माहौल कई इलाकों में तनावपूर्ण था.
कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 20 मार्च को करेगी. संभावना है कि 20 मार्च को इस मामले पर फैसला सुनाया जाएगा. कोर्ट ने इस मामले में पिछले महीने अपना फैसला सुरक्षित रखा था. यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगों के दौरान हुई हत्या के मामले में 5 आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने 2 को किया बरी बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हिंदू-मुसलमान के बीच फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे भड़क गए थे. जिसमें 53 लोग मारे गए और 200 से अधिक जख्मी. ऐसा दंगा राजधानी ने दशकों से नहीं देखी थी. वहीं, 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आने वाली 6 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी को 3-3 सीट पर जीत मिली है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







