
2019 में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाला पाकिस्तानी मेजर मारा गया, TTP के साथ वजीरिस्तान में भीषण मुठभेड़
AajTak
पाकिस्तान सेना के अनुसार टीटीपी के हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारा गया है. मेजर मोइज अब्बास शाह वही अधिकारी है जिसके बारे में कहा जाता है कि इसने ही बालाकोट स्ट्राइक के अगले दिन भारत के विंग कमांडर अभिनंदन को जख्मी हालत में पकड़ा था.
पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां के दक्षिण वजीरिस्तान के सरगोधा में मेजर मोइज अब्बास शाह नाम का अफसर टीटीपी (तहरीक ए तालिबान-पाकिस्तान) के हमले में मारा गया है. मेजर मोइज अब्बास शाह वही ऑफिसर है जिसने 2019 में बालाकोट स्ट्राइक के दौरान भारत के एयरफोर्स अधिकारी विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ा था.
पाकिस्तान सेना के अनुसार टीटीपी के हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारा गया है. पाकिस्तान सेना का दावा है कि उन्होंने TTP के 11 सदस्यों को एनकाउंटर में मार गिराया है.
डॉन न्यूज के अनुसार पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग ने मंगलवार को बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में खुफिया-आधारित ऑपरेशन के दौरान दो सैनिक मारे गए.
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंसके एक बयान के अनुसार, "24 जून 2025 को, सुरक्षा बलों ने दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के सरोघा क्षेत्र में एक ऑपरेशन किया. इस हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारे गए हैं.
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ISPR ने कहा है कि मेजर मोइज को पाकिस्तानी दहशतगर्दों के के खिलाफ किए गए कई अभियानों में उनके साहसिक कार्यों के लिए जाना जाता था. हालांकि ISPR ने बालाकोट स्ट्राइक का जिक्र नहीं किया है.
भारत का बालाकोट स्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन की कहानी

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








