
2019 के लोकसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस क्या दिल्ली में AAP से गठबंधन का ‘रिस्क’ लेगी?
AajTak
दिल्ली में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की हालिया मुलाकात को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन की आने वाली रणनीति पर चर्चा हुई तो शरद पवार ने पिछले दिनों राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर कांग्रेस और AAP के गठबंधन की चर्चा को भी हवा दे दी है.
मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ तेलंगाना और मिजोरम में कब चुनाव होंगे इसकी घोषणा चुनाव आयोग 8 से 10 अक्टूबर के बीच कभी भी कर सकता है. वहीं दिल्ली में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की हालिया मुलाकात को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन की आने वाली रणनीति पर चर्चा हुई तो शरद पवार ने पिछले दिनों राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर कांग्रेस और AAP के गठबंधन की चर्चा को भी हवा दे दी है.
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर आगामी चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होने जा रहा है या नहीं? सीटों का फॉर्मूला क्या होगा? फॉर्मूला 4-3 या 3 -4 का रहेगा? या फिर कोई और रणनीति अपनाई जाएगी? इससे पहले आपको जानना जरूरी है कि साल 2019 के चुनाव में दिल्ली की 7 में से 5 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही और आम आदमी पार्टी को तीसरे नंबर पर कर दिया. चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट, दिल्ली ईस्ट, न्यू दिल्ली और वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही. हालांकि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी.
एलायंस बनने से बीजेपी में डर आ चुका है!
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बताया कि “सीट शेयरिंग का फॉर्मूला हाईकमान तय करेगा. दिल्ली यूनिट ने अपनी राय आलाकमान को दे दी." हालांकि उन्होंने दिल्ली यूनिट की राय को हमसे साझा नहीं किया.
लवली ने कहा की कि देश हित में पार्टी आलाकमान जो फैसला लेगा दिल्ली यूनिट उसके साथ है. फिलहाल जिस स्तर पर यह निर्णय होना है उसमें दिल्ली यूनिट की भागीदारी नहीं है. जैसे ही पूछा जाएगा हम बताएंगे और मुझे उम्मीद है कि जब भी निर्णय होगा दिल्ली के लीडर्स को बुलाकर ही किया जाएगा. I.N.D.I.A गठबंधन बनने से बीजेपी की बौखलाहट साफ दिख रही है. इनके अंदर डर आ चुका है तभी तो इनके लीडर अनर्गल बयान दे रहे हैं.
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, बीते दिनों राहुल गांधी का एक विवादित पोस्टर बीजेपी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया. लवली मानते हैं कि पिछले कुछ सालों से दिल्ली विधानसभा में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद लोकसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन तुलनात्मक रूप से बीजेपी के बाद अच्छा रहा. अब हवा बदल रही है मुझे उम्मीद है हम और अच्छा करेंगे.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







