
2014, 2019 के बाद अब 2024... चुनाव अभियान के आगाज के लिए PM मोदी ने मेरठ को ही क्यों चुना
AajTak
मेरठ की रैली में बीजेपी के सहयोगी दल भी शामिल हुए. मंच पर ओमप्रकाश राजभर और आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी भी थे. इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों नेताओं से कुछ चर्चा भी की. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरा इस धरती से अलग ही रिश्ता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की धरती से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है. इस दौरान उन्होंने एक मेगा रैली की. 80 लोकसभा सीटों वाला उत्तर प्रदेश पीएम मोदी के लिए बेहद अहम है. क्योंकि उन्होंने आगामी चुनाव में एनडीए गठबंधन के लिए 400 सीटें जीतने का टारगेट सेट किया है. इसके लिए उनका फोकस यूपी पर है. क्योंकि जितनी ज्यादा सीटें इस राज्य से आएंगी, टारगेट अचीव करना उतना आसान होगा. इसके अलावा पीएम मोदी के लिए मेरठ लकी भी रहा है. क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने 2014 और 2019 के चुनावी अभियान का आगाज भी मेरठ से ही किया था. मेरठ में भारतीय जनता पार्टी को करीब 48 फीसदी वोट मिले थे. इन दोनों चुनावों में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया था.
मेरठ की रैली में बीजेपी के सहयोगी दल भी शामिल हुए. मंच पर ओमप्रकाश राजभर और आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी भी थे. इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों नेताओं से कुछ चर्चा भी की. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरा इस धरती से अलग ही रिश्ता है. 2014 और 2019 में मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से की थी. अब 2024 के चुनाव की पहली रैली मेरठ में हो रही है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरठ की धरती क्रांति और क्रांतिवीरों की धरती है. इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत देश को दिए हैं.
बीजेपी ने मेरठ से अरुण गोविल पर लगाया दांव
मेरठ से इस बार बीजेपी ने अरुण गोविल चुनावी मैदान में उतारा है. अरुण गोविल के सहारे बीजेपी जाटलैंड जीतने की कोशिश में हैं. 66 साल की उम्र में अरुण गोविल अपनी राजनीतिक पारी का आगाज कर रहे हैं. मशहूर धारावाहिक रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल एक जाना पहचाना चेहरा हैं. मेरठ सीट से बीजेपी ने अरुण गोविल को जाटलैंड से टिकट देकर हिंदुत्व का क्लियर मैसेज दिया है. मेरठ बीजेपी का अभेद्य किला माना जाता है. पिछले 8 में से 6 चुनावों में बीजेपी ने यहां से जीत हासिल की है.
यह भी पढ़ें: 'जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसे मोदी ने पूजा है', मेरठ में चुनावी अभियान का आगाज कर बोले PM मोदी
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर बीजेपी ने किसे साधा?

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







