
2014 से सरकार ने बंद कर दीं ये 12 फेक यूनिवर्सिटी, कहीं आपने तो एडमिशन नहीं लिया था?
AajTak
2014 के बाद से 12 फर्जी विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया गया है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की आधिकारिक वेबसाइट पर देश के सभी फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई गई है. यह जानकारी लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी गई.
लोकसभा में एक लिखित जवाब में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार ने जानकारी दी कि UGC की वेबसाइट पर 21 संस्थानों को फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल किया गया है और 2014 के बाद से 12 फर्जी विश्वविद्यालयों को बंद किया गया है. इन संस्थानों की सूची यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखी जा सकती है. इसे देखने के लिए ugc.gov.in/universitydetails/Fakeuniversity पर क्लिक करें.
लोकसभा में यह पूछे जाने पर कि क्या आयोग ने इन 21 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है और सरकार ने इस पर क्या कार्रवाई की है, मंत्री ने जवाब दिया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है.
क्या की गई कार्रवाई ? केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से अनुरोध किया है कि वे इन 21 फर्जी संस्थानों को बंद करने के लिए कानूनी कार्रवाई करें. उन लोगों के खिलाफ उचित कदम उठाएं जो स्वयं को विश्वविद्यालय बताकर, डिग्रियां बांटकर और अपने नाम के साथ यूनिवर्सिटी शब्द जोड़कर छात्रों को धोखा दे रहे हैं. इस निर्देश के बाद, 2014 से अब तक 12 फर्जी विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया गया है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









