
2000 करोड़... जानिए शराब घोटाले का वो केस जिसमें भूपेश बघेल के बेटे के यहां पड़े ED के छापे
AajTak
ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों सहित छत्तीसगढ़ में 14 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया है. दरअसल, जांच एजेंसी का दावा है कि उन्हें चैतन्य के कथित शराब घोटाले में शामिल होने के सबूत मिले हैं.
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर ईडी ने शिकंजा कसा है. ईडी ने 14 ठिकानों पर रेड की है. चैतन्य के खिलाफ भी एक्शन हुआ है. छापेमारी छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में की गई है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के बेटे का नाम भी सामने आया है.
ईडी ने चैतन्य बघेल के ठिकानों सहित छत्तीसगढ़ में 14 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया है. बता दें कि कथित शराब घोटाले को लेकर आरोप है कि इसमें 2019 और 2022 के बीच राज्य के खजाने से करीब 2,161 करोड़ रुपए की हेराफेरी की गई.
ईडी के मुताबिक जांच के दौरान एजेंसी को ऐसे सबूत मिले हैं, जिनका संबंध चैतन्य बघेल से है. एजेंसी ने मौजूदा सबूतों को तलाशी का आधार बताया है. ईडी की जांच में सीनियर ब्यूरोक्रेट्स, राजनेताओं और आबकारी विभाग के अधिकारियों से जुड़े एक नेटवर्क का भी पता चला है.
डुप्लिकेट होलोग्राम का हुआ इस्तेमाल
इस सिंडिकेट पर एक 'समानांतर' आबकारी प्रणाली संचालित करने का आरोप है, जिसमें बिना सही डॉक्यूमेंट्स के सरकारी दुकानों के जरिए बेहिसाब शराब बेची गई. इससे छत्तीसगढ़ को राजस्व का काफी नुकसान हुआ. कथित तौर पर इस सिस्टम में अवैध शराब की बिक्री को सुविधाजनक बनाने के लिए डुप्लिकेट होलोग्राम और बोतलों का इस्तेमाल भी शामिल था.
रायपुर मेयर पर भी हुआ एक्शन

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












