
20 लाख रुपये और 2BHK का मकान... देवरिया में सत्य प्रकाश दुबे के बेटे की मदद को आगे आए लोग
AajTak
देवरिया हत्याकांड के बाद सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिवार के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान सांसद और विधायकों समेत कई लोगों ने परिवार में एकमात्र जिंदा बचे सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश को 20 लाख से ज्यादा रुपये देकर उसकी आर्थिक मदद की.
उत्तर प्रदेश के देवरिया हत्याकांड में मारे गए सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिवार के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. प्रदेश के कोने-कोने से तमाम नेता और कई हजार लोगों ने दुबे परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की. यही नहीं, बिहार से भी कई लोग श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे थे. इस दौरान सभी लोग भावुक हो उठे. सांसद और विधायकों समेत कई लोगों ने परिवार में एकमात्र जिंदा बचे सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश को लाखों रुपये देकर उसकी आर्थिक मदद की.
श्रद्धांजलि समारोह रविवार को शहर के सोन्दा स्थित अक्षय वाटिका में आयोजित किया गया. पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने देवेश को तीन लाख की आर्थिक मदद की. इसके अलावा, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने एक लाख, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने 51 हजार, सदर विधयाक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने 2 लाख, खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने 2 लाख, प्रधानाचार्य ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने 1 लाख, पंकज जायसवाल ने 1 लाख, एम एलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने 1 लाख रुपये देवेश को आर्थिक मदद के तौर पर दिए.
इसके अलावा अखिल भारतीय वैदिक सहायता समूह के प्रतिनिधि वैदिक दुर्गेश पाण्डेय ने 95 हजार, राजेश सिंह दयाल ने 2 लाख, विधायक जयप्रकाश निषाद ने 1 लाख 1 हजार, मणिशंकर मिश्र ने एक लाख 10 हजार, संजय तिवारी प्रमुख प्रतिनिधि देसही ने 2 लाख, करणी सेना के अध्यक्ष वीरू सिंह ने 51 हजार, काली मिश्र मैनपुरी ने 50 हजार, शंकाराचार्य परिषद के अध्यक्ष शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरुप जी ने 51 हजार, सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पाण्डेय ने 21 हजार रुपये दिए. वहीं, बिहार प्रान्त के सिवान के रहने वाले सुंदर मिश्र जो इस समय अमेरिका में हैं, उन्होंने कहा कि वे देवेश को 2BHK का मकान बनवाकर देंगे.
वहीं, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडे मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं कि मैंने ये हत्या करवाई है और देवेश दुबे हत्यारा है. उसे गिरफ्तार करो. मैं इस पर उन्हें चुनौती देना चाहता हूं कि मेरी चाहे 1000 बार जांच करवा लें. उन्हें कुछ भी नहीं मिलेगा. क्योंकि वे लोग सिर्फ झूठे आरोप लगा रहे हैं. मैं सपा की गीदड़ धमकियों से डरने वाला नहीं. ये लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर ही मुझे धमकियां दे सकते हैं. सामने कुछ कहने की इनकी हिम्मत नहीं है.
जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें कि 2 अक्टूबर की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या हुई थी. इससे गुस्साए लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. बताया गया कि घटना वाले दिन देवेश मौके पर नहीं था. वो कर्म-कांड कराने बाहर गया हुआ था. इसीलिए उसकी जान बच गई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







