
2,900 किलो विस्फोटक फरीदाबाद तक कैसे पहुंच गया? कांग्रेस ने उठाया सवाल, ऑल पार्टी मीटिंग बुलाने की मांग
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट के बाद प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है. कांग्रेस की ये भी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाएं और संसद का शीतकालीन सत्र आगे बढ़ाकर इस मुद्दे पर चर्चा कराई जाए. पार्टी ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक राजधानी तक कैसे पहुंचा.
दिल्ली में हुए धमाके के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुरंत ऑल पार्टी मीटिंं बुलाएं. पार्टी ने ये भी पूछा कि क्या सरकार की 'न्यू नॉर्मल डॉक्ट्रिन' जो पहलगाम हमले के बाद बनाई गई थी और जिसमें कहा गया था कि भविष्य में कोई भी आतंकी हमला 'युद्ध की कार्रवाई' माना जाएगा, अब भी लागू है या नहीं.
कांग्रेस ने ये भी कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र जो एक दिसंबर से शुरू होना है. इसे पहले किया जाए ताकि इस हमले पर संसद में चर्चा हो सके. कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि इस हमले के बाद जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और सरकार में किसी को इसकी जवाबदेही लेनी चाहिए. उन्होंने याद दिलाया कि मुंबई आतंकी हमले के बाद तत्कालीन गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने इस्तीफा दिया था.
आतंकी हमला था, ये 48 घंटे बाद बताया
खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 48 घंटे बाद जाकर कैबिनेट ने बताया कि ये आतंकी हमला था. उन्होंने सवाल उठाया कि जब खुफिया एजेंसियां मौजूद थीं और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल खुद नजर रख रहे थे तो 2900 किलो विस्फोटक फरीदाबाद तक कैसे पहुंच गया?
खेड़ा ने आगे कहा कि लाल किले के पास इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक वाली कार थी... इस पर जिम्मेदारी कौन ले रहा है और क्या किसी की जवाबदेही तय की गई है? उन्होंने कहा कि जब भी कोई आतंकी हमला हुआ, कांग्रेस हमेशा सरकार के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी. लेकिन हमारा कर्तव्य है कि हम पूछें कि गलती किसकी है और जिम्मेदारी कौन लेगा?
पहले बुलाया जाए संसद का सत्र

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












