2 साल की हुईं आमिर-संजीदा की लिटिल प्रिंसेस आयरा, कपल ने सेलिब्रेट किया बेटी का बर्थडे
AajTak
आमिर अली ने भी अपनी लिटिल एंजेल के स्पेशल डे पर एक खास कैप्शन के साथ क्यूट वीडियो शेयर किया. आमिर के वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपनी बेटी को कई सारे गिफ्ट्स देते हैं. उनके साथ खेलते हैं और फिर अपनी प्रिंसेस का बर्थडे केक भी काटते हैं.
एक्टर आमिर अली और संजीदा शेख की बेटी आयरा बीते दिन 30 अगस्त को 2 साल की हो गई हैं. आमिर और संजीदा ने अपने-अपने अंदाज में बेटी के बर्थडे को स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया. कपल ने बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्रिंसेस के लिए स्पेशल नोट भी लिखा है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












