
2 वर्ल्ड कप, दो T20 वर्ल्ड कप और 3 चैम्पियंस ट्रॉफी... अब तक भारत ने अपने नाम किए सात ICC खिताब
AajTak
कुल ICC खिताबों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने छह बार वनडे वर्ल्ड कप (1987, 1999, 2003, 2007, 2015, 2023), एक बार टी20 वर्ल्ड कप (2021), दो बार चैम्पियंस ट्रॉफी (2006, 2009) और एक बार वर्ल्ड टेस्ट चैंम्पियनशिप (2021-23) जीती है. इससे उसका कुल आईसीसी ट्रॉफी काउंट 10 हो जाता है. भारत लंबे समय से विश्व क्रिकेट की प्रमुख टीमों में से एक रहा है.
भारत ने रविवार को न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जीत ली. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अपना सातवां आईसीसी खिताब हासिल किया और इस आठ टीमों वाले टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. भारत लंबे समय से विश्व क्रिकेट की प्रमुख टीमों में से एक रहा है और लगातार नॉकआउट चरणों में पहुंचता रहा है. भारतीय टीम 2003 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2019-21 व 2021-23 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल तक पहुंच चुकी है.
यदि कुल आईसीसी खिताबों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने छह बार वनडे वर्ल्ड कप (1987, 1999, 2003, 2007, 2015, 2023), एक बार टी20 वर्ल्ड कप (2021), दो बार चैम्पियंस ट्रॉफी (2006, 2009) और एक बार वर्ल्ड टेस्ट चैंम्पियनशिप (2021-23) जीती है. इससे उसका कुल आईसीसी ट्रॉफी काउंट 10 हो जाता है.
भारत के ICC टूर्नामेंट में अब तक के खिताब:
1983 वनडे वर्ल्ड कप: कपिल देव की अगुआई में भारत ने पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट जीता और वेस्टइंडीज को हराकर क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिखा.
2002 चैम्पियंस ट्रॉफी (श्रीलंका के साथ साझा): सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन लगातार बारिश के कारण फाइनल श्रीलंका के साथ साझा करना पड़ा और ट्रॉफी दोनों टीमों को शेयर करनी पड़ी.
2007 टी20 वर्ल्ड कप: महेंद्र सिंह धोनी की युवा कप्तानी में भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता और पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












