2 बार टूटी शादी, Ex हसबैंड के गंभीर आरोप, जब विवादों में पड़ीं Shweta Tiwari
AajTak
वैसे श्वेता का विवादों से पुराना नाता है. श्वेता तिवारी वैसे तो अपनी गॉर्जियस तस्वीरों, फिटनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. इसके अलावा श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में पड़ी हैं. श्वेता की शादीशुदा जिंदगी पर्सनल कम पब्लिक ज्यादा रही है. एक्स हसबैंड के गंभीर आरोप हो या कानूनी पचड़े, जानते हैं उन मौकों के बारे में जब श्वेता तिवारी विवादों में आईं.
टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में शुमार श्वेता तिवारी अपने कंट्रोवर्सियल बयान की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. भोपाल में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान दिए गए एक्ट्रेस के बयान ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा रखी है. एक्ट्रेस ने मजाक में कहा कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं. बस फिर क्या था, अब ये मजाक श्वेता तिवारी की नई मुसीबत बन चुका है.
वैसे श्वेता का विवादों से पुराना नाता है. श्वेता तिवारी वैसे तो अपनी गॉर्जियस तस्वीरों, फिटनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. इसके अलावा श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में पड़ी हैं. श्वेता की शादीशुदा जिंदगी पर्सनल कम पब्लिक ज्यादा रही है. एक्स हसबैंड के गंभीर आरोप हो या कानूनी पचड़े, जानते हैं उन मौकों के बारे में जब श्वेता तिवारी विवादों में आईं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.