
'2 दिन में पूरा हो जाएगा रेस्क्यू ऑपरेशन', तेलंगाना टनल हादसे पर बोली सरकार, फंसे हुए 8 लोगों की उम्मीद बरकरार
AajTak
सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया कि टनल बोरिंग मशीन (TBM) जो कीचड़ में फंसी हुई है, वहां तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों की भी तलाश की जा रही है, ताकि बचाव कार्य तेजी से हो सके. उन्होंने कहा कि कीचड़ और पानी की भारी मात्रा के कारण टीबीएम तक पहुंचना मुश्किल हो गया है. इसे देखते हुए अत्याधुनिक मशीनों से पानी निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.
तेलंगाना में SLBC टनल ढहने के 4 दिन बाद भी 8 लोग फंसे हुए हैं. इस बीच तेलंगाना सरकार ने भरोसा दिलाया कि अगले 2 दिनों में बचाव अभियान पूरा कर लिया जाएगा. तेलंगाना के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया कि बचाव दल अब टनल में जमे कीचड़ में अंदर जाकर फंसे हुए लोगों की तलाश करेगा. उन्होंने स्वीकार किया कि मंगलवार को बचावकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभियान की गति धीमी कर दी गई थी. उन्होंने कहा कि आज सभी अधिकारियों- एनडीआरएफ, सेना, एसडीआरएफ, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर हमने ठोस कार्ययोजना बनाई है. अब हम कीचड़ के अंदर जाकर आगे बढ़ेंगे और उम्मीद है कि 2 दिन के भीतर पूरे अभियान को पूरा कर लेंगे.
पीटीआई के मुताबिक सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया कि टनल बोरिंग मशीन (TBM) जो कीचड़ में फंसी हुई है, वहां तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों की भी तलाश की जा रही है, ताकि बचाव कार्य तेजी से हो सके. उन्होंने कहा कि कीचड़ और पानी की भारी मात्रा के कारण टीबीएम तक पहुंचना मुश्किल हो गया है. इसे देखते हुए अत्याधुनिक मशीनों से पानी निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. मंत्री ने बताया कि टनल की संरचनात्मक स्थिरता को जांचने के लिए उन्नत इमेजिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है. इससे बचावकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और वे बिना किसी जोखिम के आगे बढ़ सकेंगे.
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को बुलाया गया
रेड्डी ने कहा कि टीबीएम को गैस कटर से काटकर हटाया जाएगा, ताकि सेना, नौसेना, रैट माइन्स विशेषज्ञ और एनडीआरएफ की टीम बिना किसी जोखिम के आठ फंसे हुए लोगों को बचाने का प्रयास कर सके. रेड्डी ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में सुरंग बनाने के विशेषज्ञों, सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों और उन लोगों को बुलाया गया है, जिन्होंने अन्य सुरंग हादसों में बचाव कार्य किए थे. उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय नौसेना की MARCOS टीम और सीमा सड़क संगठन (BRO) की मदद भी ले रही है.
अब भी बचाव की उम्मीद
जब मंत्री से पूछा गया कि क्या उन्हें अभी भी फंसे हुए लोगों के जीवित होने की उम्मीद है, तो उन्होंने कहा कि हमने पूरी तरह से उम्मीद नहीं छोड़ी है, हम उन्हें बचाने और सुरक्षित निकालने के इरादे से काम कर रहे हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








