
‘1971 का लिया बदला, शेख हसीना को सत्ता से हटाया’, बांग्लादेश को लेकर आतंकी हाफिज सईद के संगठन का बड़ा दावा
AajTak
JuD के नेता सैफुल्लाह कसूरी और संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी मुज़म्मिल हाशमी ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने भाषणों में यह दावा किया. उसने खुलकर बांग्लादेश की 1971 की मुक्ति संग्राम की घटनाओं का जिक्र करते हुए उसे बदला लेने का अवसर बताया.
मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (JuD) के कुछ नेताओं ने यह दावा किया है कि उनके संगठन ने पिछले वर्ष बांग्लादेश में हुए बड़े विरोध-प्रदर्शनों में भूमिका निभाई थी, जिनके कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बाहर होना पड़ा.
दरअसल, JuD के नेता सैफुल्लाह कसूरी और संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी मुज़म्मिल हाशमी ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने भाषणों में यह दावा किया. उसने खुलकर बांग्लादेश की 1971 की मुक्ति संग्राम की घटनाओं का जिक्र करते हुए उसे बदला लेने का अवसर बताया.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक कसूरी ने रहिम यार खान के अल्लाहाबाद क्षेत्र में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं जब चार साल का था, तब पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया था. भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था कि उन्होंने दो-राष्ट्र सिद्धांत को बंगाल की खाड़ी में डुबो दिया. लेकिन 10 मई को हमने 1971 का बदला ले लिया.'
उसने यह भी स्वीकार किया कि 7 मई को भारत द्वारा मुरीदके (JuD/LeT मुख्यालय) पर किए गए हवाई हमले में उनका एक साथी मुदस्सर मारा गया, जिसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे. उसने कहा, 'मुझे उसके जनाज़े में जाने नहीं दिया गया. उस दिन मैं बहुत रोया.'
हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान की पंजाब प्रांत की शीर्ष सैन्य, पुलिस और सिविल अफसरशाही ने मुदस्सर समेत तीन JuD आतंकियों के जनाज़े में कैमरों के सामने शिरकत की.
कसूरी ने कहा, “पाहलगाम हमले के वक्त मैं अपनी विधानसभा में लोगों से मिल रहा था. लेकिन भारत ने मुझे इस हमले का मास्टरमाइंड बना दिया. अब पूरी दुनिया में मेरा शहर कसूर मशहूर हो गया है. हम अगली पीढ़ी को जिहाद के लिए तैयार कर रहे हैं. हमें मरने का कोई डर नहीं.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









