
18 साल के लड़के ने बेवजह क्यों ले ली 23 की जान? ऐसे कातिलों में ये 5 बातें हैं कॉमन
AajTak
अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं आम हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में मई 2022 तक मास शूटिंग की 212 घटनाएं हो चुकी हैं. इसकी वजह अमेरिकी गन कल्चर को बताया जा रहा है लेकिन यही एकमात्र कारण नहीं है. लॉस एंजेलिस टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले हमलावरों में कई तरह की समानताएं देखने को मिली हैं.
अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं आम हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में मई 2022 तक मास शूटिंग की 212 घटनाएं हो चुकी हैं.
ताजा मामला अमेरिका के टेक्सास का है, जहां 18 साल के एक शख्स ने स्कूल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिसमें अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है.
इसकी वजह अमेरिकी गन कल्चर को बताया जा रहा है लेकिन यही एकमात्र कारण नहीं है. इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले हमलावरों में कई तरह की समानताएं देखने को मिली हैं.
अमेरिका में एक स्टडी में 1966 से लेकर अब तक देश में उन सभी मास शूटर्स का डेटा इकट्ठा किया गया, जिन्होंने पब्लिक प्लेस पर चार से अधिक लोगों की जानें लीं. इन सभी कातिलों में कुछ बातें बिल्कुल एक जैसी पाई गईं.
बचपन में हिंसा का शिकार
अमेरिकी न्याय विभाग की रिसर्च इकाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जस्टिस के साथ मिलकर लॉस एंजेलिस टाइम्स की रिपोर्ट से पता चला है कि अधिकतर मास शूटर्स ने बचपन में ट्रॉमा का सामना किया है और बेहद कम उम्र में हिंसा झेली है. इनमें से अधिकतर हमलावरों के माता-पिता ने आत्महत्या कर ली थी, इन्हें बचपन में शारीरिक या यौन शोषण का सामना करना पड़ा है या फिर ये घरेलू हिंसा या प्रताड़ना के शिकार हुए हैं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












