
18 लाख के सोफे पर सोनम कपूर ने करवाया फोटोशूट, पति आनंद आहूजा ने ऐसे किया रिएक्ट
AajTak
मैगजीन कवर पर सोनम पिंक शेड के प्रिंटेड ड्रेस और बूट्स पहने सोफे के ऊपर खड़ी नजर आ रही हैं. ब्लू कलर के इस सोफे पर सोनम की तस्वीरें कमाल की हैं. उन्होंने लिखा 'पहले तो मैं नर्वस थी कि कैसे अपना घर और ऑफिस किसी के लिए खोल दूं, पर बाद में मुझे एहसास हुआ कि मैं अच्छे हाथों में हूं. अब मैं हमारे प्यारे आशियाने की फोटोज को शेयर करने के लिए एक्साइटेड हूं.'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में आर्किटेक्चर मैगजीन के कवर पर नजर आईं. उन्होंने इसकी तस्वीरें शेयर कर बताया कि ये उनके और पति आनंद आहूजा के घर व ऑफिस की इनसाइड फोटोज हैं. इनमें से एक तस्वीर में सोनम 18 लाख रुपये के सोफा पर खड़ी होकर पोज दे रही हैं. अब सोनम के लुक पर ना सही पर अपने घर के फर्नीचर को लेकर आनंद का रिएक्शन जरूर आया है.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












