
18 महीनें, 1,301 साइबर क्राइम केस और 107 करोड़ का नुकसान... छत्तीसगढ़ सरकार ने विधानसभा में दी चौंकाने वाली जानकारी
AajTak
भाजपा विधायक सुनील सोनी ने जनवरी 2024 से जून 2025 तक छत्तीसगढ़ में दर्ज साइबर अपराध के मामलों की संख्या की जानकारी मांगी और यह भी पूछा कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं.
Cyber Crime in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले डेढ़ साल के दौरान 1,301 साइबर अपराध के मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें पीड़ितों को 107 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. यह जानकारी सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राज्य विधानसभा में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनमें से 107 मामलों में 3.36 करोड़ रुपये बरामद किए हैं.
प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए, भाजपा विधायक सुनील सोनी ने जनवरी 2024 से जून 2025 तक छत्तीसगढ़ में दर्ज साइबर अपराध के मामलों की संख्या की जानकारी मांगी और यह भी पूछा कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं.
बीजेपी विधायक ने कहा कि साइबर अपराध के जरिए हजारों लोगों को ठगा जा रहा है और कुछ पीड़ित आत्महत्या करने पर भी मजबूर हो रहे हैं.
गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे डिप्टी सीएम शर्मा ने अपने जवाब में कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य में कुल 1,301 साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने बताया कि इन मामलों में पीड़ितों को 107.03 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आगे बताया कि इस दौरान 3.69 करोड़ रुपये की राशि वसूल कर पीड़ितों को वापस की गई है.
साइबर अपराध की रोकथाम के लिए रेंज स्तर पर एक राज्य साइबर पुलिस थाना और पांच रेंज साइबर पुलिस थाने कार्यरत हैं. जिला स्तर पर भी साइबर सेल कार्यरत हैं और कुछ जिलों में साइबर पुलिस थानों की स्वीकृति मिल चुकी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










