
17 साल पहले डकैतों ने किया था अपहरण, पिता को मारी थी गोली, अब वकील बन आरोपियों को दिलाई उम्रकैद की सजा
AajTak
10 फरवरी 2007 को खेरागढ़ कस्बे में रवि गर्ग के 7 वर्षीय बेटे हर्ष गर्ग का अपहरण हो गया था. रवि गर्ग के विरोध करने पर उन्हें भी डकैतों ने गोली मार दी थी. आरोपियों ने 55 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी. 26 दिन बाद हर्ष को पुलिस ने छुड़ाया था. अब हर्ष ने वकील बनकर आरोपियों को सजा दिलाई है.
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक खबर सामने आई है, जहां 17 साल पहले फिरौती के लिए जिस बच्चे का अपहरण हुआ था. उसी ने अब कानून की पढ़ाई करके अपहरण करने वालों को उम्रकैद की सजा दिलाई है. इस मामले में कोर्ट ने आरोपी गुड्डन काछी,राजेश शर्मा, राजकुमार, फतेह सिंह उर्फ़ छिग्गा, अमर सिंह, बलवीर, रामप्रकाश ओर भिकम उर्फ़ भिखारी को आजीवन करावास की सजा सुनाई है. दोषियों पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया है.
17 साल पहले हुआ था अपहरण बता दें कि 10 फरवरी 2007 को खेरागढ़ कस्बे के अविनाश गर्ग ने मुकदमा दर्ज कराया था.एफआईआर मे बताया गया था कि वे अपने भाई रवि गर्ग के साथ मेडिकल स्टोर पर बैठे हुए थे. रवि गर्ग के साथ उनका 7 वर्षीय बालक हर्ष गर्ग भी मौजूद था. उसी दौरान शाम करीब 7 बजे एक राजस्थान नंबर की जीप आकर रुकी. जीप से गुड्डन काछी अपने अन्य साथियों के साथ दुकान पर आ गया. हथियारों के बल पर उन्होंने हर्ष का अपहरण कर लिया.पिता रवि गर्ग के विरोध करने पर उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने 55 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुड्डन काछी सहित 14 लोगो के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था.
एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें हर्ष की बरामदगी के लिए सर्च अभियान चलाने लगी. इसी बीच आगरा और मध्य प्रदेश पुलिस ने हर्ष को ढूंढने के लिए सयुंक्त अभियान चलाया. मप्र के शिवपुरी कस्बे में 6 मार्च 2007 को पुलिस ने हर्ष को छुड़ा लिया था. बाद मे पुलिस ने गुड्डन काछी, राजकुमार, फतेह सिंह, अमर सिंह, बलवीर, राजेश शर्मा, भीकम सिंह ओर राम प्रकाश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था.
पहले पिता ने लड़ा केस हर्ष ने बताया कि उनकी गवाही 2014 से शुरू होकर 2018 तक चली. पिता रवि गर्ग वकील थे.रवि गर्ग ने शुरुआत मे बेटे का केस खुद लड़ा. हर्ष न्यायालय मे वकीलों को बहस करते हुए देखते थे. ग्रेजुएशन के बाद साल 2022 मे हर्ष ने आगरा कॉलेज से एलएलबी कर ली. 2023 मे हर्ष ने बार काउंसिल मे अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया. हर्ष अपने मुकदमे की सुनवाई मे अभियोजन के साथ खुद भी शामिल होने लगे. आखिरकार कोर्ट ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. हर्ष ने कहा कि करीब 26 दिनों तक वह डकैतों के कब्जे में रहे थे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








