
16 हजार लोगों से ठगे 17 अरब रुपये, महिला अपराधी को मिली थी दुनिया की सबसे लंबी जेल की सजा!
AajTak
ये कहानी है एक ऐसी महिला अपराधी की जिसे दुनिया में सबसे लंबी जेल की सजा दी गई थी. उसे सीक्रेट जेल में रखा गया था. लेकिन वो महज 8 साल की सजा काटकर ही बाहर आ गई. उसने बड़े शातिर तरीके से लोगों को चूना लगाया था.
थाईलैंड में पैदा हुई, भारतीयों को शिकार बनाया, 16000 से अधिक लोगों को ठगा, शाही परिवार को भी नहीं छोड़ा, अरबों रुपये हड़पे... फिर मिली 1,41,078 साल की सजा. ये कहानी है एक ऐसी महिला अपराधी की जिसे दुनिया में सबसे लंबी जेल की सजा दी गई थी. उसे सीक्रेट जेल में रखा गया था. लेकिन वो महज 8 साल की सजा काटकर ही बाहर आ गई. उसने बड़े शातिर तरीके से लोगों को चूना लगाया था. आइए जानते हैं इस महिला अपराधी के बारे में...
दरअसल, हम बात कर रहे हैं चामोय थिप्यासो (Chamoy Thipyaso) की, जो 80 के दशक में थाईलैंड से लेकर भारत तक चर्चा का विषय बनी हुई थी. चामोय ने एक 'चिट फंड' (Chit Fund) कंपनी के जरिए निवेश के बदले हाई रिटर्न का लालच देकर 16231 लोगों को ठगा था. उसने 17 अरब रुपये से ज्यादा हड़प लिए थे. इस मामले में 1989 में कोर्ट ने उसे 1 लाख 41 हजार 78 साल जेल की सजा सुनाई. आज तक के इतिहास में ये दुनिया की सबसे लंबी जेल सजा है.
थाईलैंड के साथ केरल के लोगों को भी ठगा
डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, चामोय ने 1960 में सेविंग स्कीम (Savings Scheme) के नाम पर एक कंपनी शुरू की थी. उस वक्त वो सरकारी तेल कंपनी पेट्रोलियम अथॉरिटी ऑफ थाईलैंड की कर्मचारी थी. उसने निवेशकों से दावा किया था कि उसकी स्कीम में निवेश के बदले एक तेल बांड दिया जाएगा जिससे बाद में बढ़िया रिटर्न मिलेगा. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. चामोय निवेशकों के पैसे डकार गई. इसमें केरल के सैकड़ों लोग शामिल थे.
शाही परिवार को भी नहीं छोड़ा
चामोय ने फर्जी कंपनी (Mae Chamoy Fund) के जरिए थाईलैंड से लेकर केरल तक के लोगों से ठगी की. निवेशकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए. यहां तक की थाई शाही परिवार को भी नहीं छोड़ा. चामोय ने निवेशकों को लुभाने के लिए शाही परिवार के नाम का इस्तेमाल किया. दरअसल, उसके कुछ जानने वाले रॉयल थाई वायु सेना में थे. उन्हीं के कनेक्शन का इस्तेमाल कर चामोय निवेशकों को यह बताने में कामयाब रही उसका काम लीगल और भरोसेमंद है. जिसके चलते हजारों लोग उसके झांसे में आ गए.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












