
16 दिन, 120 पुलिसकर्मी और 3 राज्य... मेघालय पुलिस के 'ऑपरेशन हनीमून' की कहानी, जिससे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री
AajTak
Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस को सुलझाने का मेघालय पुलिस ने दावा किया है. पुलिस का कहना है इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी है. उसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और चार सुपारी किलर की मदद से इस साजिश को अंजाम दिया है.
मध्य प्रदेश के इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस को सुलझाने का मेघालय पुलिस ने दावा किया है. पुलिस का कहना है इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी है. उसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और चार सुपारी किलर की मदद से इस साजिश को अंजाम दिया है. पुलिस की टीम सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जा रही है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी. मेघालय पुलिस ने पूरे ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन हनीमून' रखा था.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'ऑपरेशन हनीमून' के तहत सभी आरोपियों को पकड़ा गया है. इस केस की जांच के लिए गठित एसआईटी में 120 पुलिसकर्मी शामिल हैं. इनमें एसपी और डीएसपी रैंक के कई अधिकारी शामिल हैं. इन टीमों की अगुवाई ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सियेम और एसपी (सिटी) हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर कर रहे हैं. इस जांच में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ जेंटिया हिल्स माउंटेनियरिंग क्लब और स्निफर डॉग्स की टीम भी शामिल रही है.
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी. इसके बाद सोनम के बनाए प्लान के तहत दोनों मेघालय हनीमून के लिए पहुंचे. 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए. 2 जून को राजा का शव सोहरा (चेरापूंजी) के वीसावडोंग जलप्रपात के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ. शव की स्थिति और पास में मिले खून से सने दाओ (चाकू) और रेनकोट ने हत्या की पुष्टि की थी. राजा के दाहिने हाथ पर बने 'राजा' टैटू और कलाई पर मौजूद वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच से शव की पहचान हुई.
डेड बॉडी के पास एक महिला की सफेद शर्ट, पेंट्रा 40 की दवा की पट्टी, एक टूटा मोबाइल फोन, एक स्मार्टवॉच के साथ ही नया धारदार हथियार भी बरामद हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि राजा रघुवंशी की हत्या पूर्वी खासी हिल्स में पेड़ काटने वाली धारदार हथियार से की गई. पुलिस ने हत्या के इस ब्लाइंड केस की जांच लूटपाट की थ्योरी से शुरू की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. राजा की कॉल डिटेल खंगाली गई, लेकिन उसमें भी कोई सुराग नहीं मिला.
इसके बाद पुलिस ने जैसे ही राजा की पत्नी सोनम के कॉल डिटेल की जांच शुरू हई शक की सुई उस पर घूम गई. हालांकि राजा के घरवालों को सोनम पर रत्ती भर शक नहीं था. उसके घरवालों को सोनम पर पूरा भरोसा था. लेकिन सोनम की कॉल डिटेल ने पुलिस को ऐसे अहम सुराग दे दिया कि पूरा केस खुल गया. पुलिस को पता चला कि सोनम इंदौर के ही राज कुशवाहा के नंबर पर लगातार बात कर रही थी. मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम और राज के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












