
15 साल से बॉलीवुड में काम कर रहीं रसिका दुग्गल, OTT ने खोला सक्सेस का रास्ता
AajTak
रसिका की किस्मत तब खुली जब ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए उनके पास ऑफर्स आने लगे. साल 2018 में वे पंकज त्रिपाठी की पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर में नजर आईं. बीना त्रिपाठी के रोल में रसिका ने तहलका ही मचा दिया. उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में टैलेंटेड एक्ट्रेस की कमी नहीं है. मगर इस बात से नकारा नहीं जा सकता है कि इस टैलेंट के लिए हमारे पास अभी तक कोई वाजिब प्लेटफॉर्म नहीं था. मगर अब है. OTT के आने से कई सारे काबिल कलाकारों को ना सिर्फ बढ़िया प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं बल्कि उनकी खूब वाहवाही भी हो रही है. ऐसा ही एक नाम है रसिका दुग्गल का.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












