
13000 KM लगातार उड़कर इस पक्षी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, फाइटर जेट जैसा आकार
AajTak
बार-टेल्ड गॉडविट नाम के इस पक्षी की तुलना अपने आकार के लिए एक फाइटर जेट से की गई है. इस नॉन स्टॉप यात्रा के साथ ही उस पक्षी ने खुद के विश्व रिकॉर्ड को भी एक बार फिर से तोड़ दिया है.
आमतौर पर लंबी दूरी के विमान को भी उड़ान के दौरान एक बार जमीन पर उतरना पड़ता है लेकिन एक पक्षी ने ऐसी हवाई यात्रा की है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल एक पक्षी ने अलास्का से ऑस्ट्रेलिया तक बिना रुके 12,874 किमी का सफर तय किया है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












