13 महिलाओं का रेप करने वाला दरिंदा जेल से आ गया बाहर
AajTak
इस शख्स ने कई बड़े अपराधों को अंजाम दिया. इसके कारण उसे अदालतों ने 13 उम्रकैद की सजा सुनाई थी. उसने 34 साल जेल में बिताए हैं. लेकिन अब उसे रिहा कर दिया गया है. जिसके चलते पीड़ित महिलाएं डरी हुई हैं. उन्हें लगता है कि ये शख्स एक बार फिर बाहर आकर अपराधों को अंजाम देगा.
13 महिलाओं के रेप के दोषी एक शख्स को जेल से छोड़ दिया गया है. इस कुख्यात अपराधी का नाम एंड्रयू बारलो है. उसे तमाम अपराधों के बाद 1988 में पकड़ा गया था. ये मामला ब्रिटेन के ग्रेटर मैनचेस्टर का है. उसे रिहा किए जाने का ऐलान दिसंबर में किया गया था. इसका उप प्रधानमंत्री डॉमिनिक राब ने भी विरोध किया था. 66 साल के बारलो ने 13 महिलाओं का रेप किया और कई अन्य अपराधों को भी अंजाम दिया.
एंड्रयू बारलो को 13 उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है. उसने 34 साल जेल में बिताए हैं. उसे जेल से एक हॉस्टल ले जाया गया है. पहले उसे एंड्रयू लॉन्गमायर के नाम से जाना जाता था. फिर उसने अपना नाम बदलकर एंड्रयू बारलो कर लिया.
क्यों रिहा किया गया?
एक लंबा समय जेल में बिताने की वजह से उसे छोड़ने का आदेश दिया गया था. पैरोल बोर्ड ने कहा था कि उसने 34 साल की सजा पूरी कर ली है, इसलिए उसे जेल से रिहा किया जाएगा. लेकिन वह निगरानी में रहेगा. वह Greater Manchester में नहीं जा सकता. वह तय पता पर ही रहेगा. अपने नए रिश्तों की जानकारी देगा. साथ ही नियमित तौर से उसे ड्रग टेस्ट पास करना होगा. और जीपीएस से भी उसकी निगरानी की जाएगा.
पीड़ित महिलाओं को लग रहा डर
दरिंदे के जेल से रिहा होने के बाद एक पीड़िता ने कहा, 'मुझे डर है कि वह एक बार फिर अपना नाम बदल लेगा. मेरा मानना है कि और भी पीड़िताएं हैं, जो सामने नहीं आई हैं. उसने जेल में 34 साल बिताए हैं, लेकिन वो अब भी वही दुष्ट आदमी है. मुझे लगता है कि वह अभी भी खतरनाक है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









