12 साल बाद राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, 'शिल्पा पर आरोप लगाने के एक्स-वाइफ को मिले थे पैसे'
AajTak
पुराने वीडियो के रिसरफेस होने पर राज कहते हैं- 'मुझे बहुत गुस्सा आया था. वो (शिल्पा शेट्टी) मुझे इस वीडियो को नजरअंदाज करने को कह रही थी पर मैंने फैसला कर लिया था कि अब ये हद से ज्यादा है...मैं बोल कर रहूंगा क्योंकि मुझे लगता है कि सच को बताना जरूरी है.'
पिछले दिनों राज कुंद्रा की एक्स-वाइफ कविता का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा था. इस वीडियो में कविता एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर राज के साथ उनकी शादी तोड़ने का आरोप लगाती नजर आई. अब 12 साल बाद राज कुंद्रा ने कविता द्वारा शिल्पा पर लगाए इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने पहली पत्नी कविता के साथ हुए तलाक पर खुलासा किया है. राज ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा- 'यह दुखद है कि मेरी पत्नी शिल्पा के बर्थडे के कुछ ही दिन बाद यह 11 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि अधूरे सच की कहानी को ताजा कर रहा है और हमारी छवि हमेशा के लिए खराब. जरूर कोई एजेंडा है. मैं 12 सालों तक चुप रहा लेकिन अब बहुत ज्यादा हो गया है.'More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












