
12 बच्चों की मां, 37 की उम्र में बनी नानी, बेटे और नातिन की उम्र में सिर्फ दो महीने का अंतर
AajTak
अमेरिका की टिक टॉक स्टार वेरोनिका मेरिट के 12 बच्चे हैं. 37 साल की वेरोनिका की बेटी विक्टोरिया ने कुछ दिन पहले ही अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है. वेरोनिका के सबसे छोटे बेटे मोडी और उनकी बड़ी बेटी विक्टोरिया की बेटी की उम्र में महज दो महीने का ही अंतर है.
अमेरिका की विवादित टिक टॉक स्टार वेरोनिका मेरिट 37 साल की उम्र में नानी बन गई हैं. वेरोनिका के 12 बच्चे हैं. उनकी सबसे बड़ी बेटी विक्टोरिया मेरिट ने 18 जून को मैडिलिन रोसाली नाम की एक प्यारी बच्ची को जन्म दिया.
इस तरह महज दस दिन की मैडिलिन की 11 आंट और अंकल हैं.
मैडिलिन के सबसे कम उम्र के अंकल उससे सिर्फ दो महीने ही बड़े हैं. मैडिलिन की मां और वेरोनिका की बेटी विक्टोरिया (22) के बाकी भाई, बहनों की उम्र दो साल से 17 साल के बीच है.
वेरोनिका के टिक टॉक पर दो लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह 'दिसमैडमामा' के नाम से जानी जाती हैं.
वेरोनिका का कहना है कि वह 37 साल की उम्र में नानी बनकर रोमांचित महसूस कर रही हैं. वह बच्चे की देखभाल करने को लेकर बहुत खुश हैं. इस तरह मैडेलिन के जन्म के साथ ही वेरोनिका के परिवार में लोगों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है.
वेरोनिका का कहना है कि कोरोना की वजह से लगे प्रतिबंधों के कारण वह बच्चे के जन्म के मौके पर मौजूद नहीं थी लेकिन नवजात के पिता और विक्टोरिया के प्रेमी लियोन (21) वहां थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







