
11 साल बाद फरदीन खान की वापसी, इस फिल्म में रितेश देशमुख संग आएंगे नजर
AajTak
फिल्ममेकर ने कहा- 'मैं बहुत खुश हूं कि रितेश देशमुख और फरदीन खान स्पेशल प्रोजेक्ट में साथ आने वाले हैं. मैंने और मेरी टीम ने हमारे हर प्रोजेक्ट को महत्वपूर्ण बनाने के लिए अपना खून, पसीना और आंसू बहाया है. इस फिल्म पर कुछ समय से काम चल रहा है.'
एक्टर फरदीन खान एक्टिंग में कमबैक करने के लिए तैयार हैं. वो 11 साल बाद फिल्ममेकर संजय गुप्ता की फिल्म विस्फोट में नजर आएंगे. इसमें रितेश देशमुख भी उनके साथ होंगे. संजय ने इस खबर को कंफर्म किया है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












