
11 महीने में 830 करोड़ रुपये... अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव कैंपेन के दौरान इस भारतवंशी की बढ़ी संपत्ति
AajTak
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक रामास्वामी 11 महीने पहले रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुए थे, लेकिन इन ग्यारह महीनों की तुलना में उनकी संपत्ति बढ़ी है. रिपब्लिकन पार्टी के नामांकन के लिए आयोवा कैंपेन के दौरान रामास्वामी की संप्तित 10 करोड़ डॉलर से अधिक बढ़ी है.
अमेरिका में इस साल होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से पीछे हटने वाले भारतवंशी विवेक रामास्वामी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. खबर है कि रामास्वामी ने राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान लाखों डॉलर खर्च किए थे लेकिन इसके बावजूद उनकी संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई है.
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक रामास्वामी 11 महीने पहले रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुए थे, लेकिन इन ग्यारह महीनों की तुलना में उनकी संपत्ति बढ़ी है. रिपब्लिकन पार्टी के नामांकन के लिए आयोवा कैंपेन के दौरान रामास्वामी की संपत्ति 10 करोड़ डॉलर (तकरीबन 830 करोड़ रुपये) से अधिक बढ़ी है.
संघीय चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक, रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव की दावेदारी के दौरान रामास्वामी ने अपनी कुल अनुमानित संपत्ति 84 करोड़ डॉलर बताई थी जो उनके कैंपेन के बाद बढ़कर 96 करोड़ डॉलर हो गई है.
2023 के शुरुआती नौ महीनों के दौरान रामास्वामी ने अपने चुनावी कैंपेन के दौरान 1.7 करोड़ डॉलर का निवेश किया है. उन्होंने इनमें से 18 लाख डॉलर नकद निवेश किया जबकि 1.52 करोड़ डॉलर कर्ज लिया.
रामास्वामी के कैंपेन के मुताबिक, वह एक अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बेहद अमीर हैं. हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बीती तिमाही और 2024 की शुरुआत में उन्होंने चुनावी प्रचार पर कितनी धनराशि खर्च की.
आयोवा कॉकस से पहले रामास्वामी ने 3 करोड़ डॉलर में रोइवैंट साइंसेज के शेयर बेचे. इस धनराशि का इस्तेमाल उन्होंने चुनावी कैंपेन में किया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









