
100 फीट गहरे झरने में गिरी मां-बेटी, जान पर खेलकर युवक ने किया रेस्क्यू
AajTak
शेन राउंडी नाम का शख्स पब्लिक टॉयलेट के बाहर अपनी बेटी का इंतजार कर रहा था. तभी अचानक वहां पर कुछ लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. राउंडी भी वहां पहुंचा और उसने देखा कि दो लोग पुल से नीचे पानी में गिर गए हैं.
अमेरिका के पोर्टलैंड में एक शख्स ने अपनी जान की बाजी लगाकर मां और उसकी दो साल की मासूम बच्ची को बचा लिया. महिला और उसकी दो साल की मासूम बेटी 100 फीट गहरे झरने में गिरने से बाल- बाल बच गई. स्थानीय युवक ने मां और उसकी बेटी को बचाने के लिए 18 फीट गहरे ठंडे पानी में छलांग लगा दी.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











