
10 साल बाद मिला मौका, लेकिन 15 दिन में वापस जाना पड़ रहा; वीजा को लेकर PAK नागरिकों का दर्द छलका
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी वीजा तत्काल रद्द कर दिए हैं. निर्णय से भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिक चिंतित हैं. एक पाकिस्तानी महिला ने अपनी पीड़ा व्यक्त की, जो शादी में शामिल होने आई थीं और अब जल्दी लौटना पड़ रहा है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी पाकिस्तानी वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं. इस फैसले के तहत सामान्य पाकिस्तानी वीजा धारकों को 27 अप्रैल 2025 तक और मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल 2025 तक पाकिस्तान वापस लौटना अनिवार्य कर दिया गया है. वीजा रद्द करने को लेकर भारत आए कई पाकिस्तानी नागरिक परेशान हैं, उन्होंने अपना दर्द बयां किया है.
डेढ़ महीना का वीजा, लेकिन 10 दिन में लौटने को मजबूर
समाचार एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तान से आई एक महिला से बातचीत की है. महिला ने बताया कि वो भांजे की शादी में शामिल होने के लिए भारत आईं थी. वीजा को लेकर वह तीन सालों तक परेशान रहीं. उन्हें डेढ़ महीना का वीजा मिला था. लेकिन, भारत सरकार के फैसले के बाद अब वो 10 दिनों में ही भारत लौटने के लिए मजबूर हैं.
महिला ने कहा कि परिवार के कई सदस्य शादी समारोह में शामिल हो रहे. लेकिन, वो शामिल नहीं हो पा रही हैं. उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'जो हमारे बड़े नहीं हैं, वो गलत फैसले लेते हैं तो हमारे जैसे को आज ही वक्त क्यों देखना पड़ता?' इस स्थिति के कारण परिवार बंट गए हैं और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.
शादी में आए पाकिस्तानी ने कहा- धर्म के नाम पर लड़ना गलत, आम आदमी को क्यों करें परेशान?
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के कराची से आए एक शख्स का दर्द छलक गया. शख्स ने बताया कि वह परिवार के लोगों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए भारत आए थे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







