
10 रुपये की फ्रूटी का लालच... यूं पकड़ी गई साढ़े 8 करोड़ चोरी करने वाली 'डाकू हसीना'
AajTak
मनदीप कौर उर्फ मोना चोरी कांड की सफलता पर हेमकुंड साहिब मत्था टेकने के लिए गई हुई थी. उसका प्लान यहां से केदारनाथ और हरिद्वार जाने का भी था. मगर, लुधियाना पुलिस ने उसे और उसके पति को धर दबोचा. कैश वैन चोरी कांड में अब तक 5 करोड़ 96 लाख रुपये बरामद किए गए हैं.
पंजाब के लुधियाना में हुई 8 करोड़ 49 लाख रुपये की चोरी की मास्टर माइंड 'डाकू हसीना' मनदीप कौर उर्फ मोना पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आ गई है. वह उत्तराखंड के चमोली स्थित हेमकुंड साहिब पर माथा टेकने के लिए गई हुई थी. साथ ही उसका पति भी था. इस मामले में 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. अब कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके 5 करोड़ 96 लाख रुपये बरामद किए गए हैं.
पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सूचना मिली थी कि दोनों नेपाल के रास्ते विदेश भाग सकते हैं, लेकिन लुकआउट नोटिस जारी होने के कारण वे सफल नहीं हो सके. इनके पास से 21 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं. साथी इनके साथी गौरव उर्फ गुलशन को भी गिदड़बाहा से गिरफ्तार किया गया. अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 8 करोड़ 49 लाख रुपये की रकम में से अब तक 5.96 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं.
10 रुपये की फ्रूटी के कारण पकड़ी गई मोना
कैश वैन चोरी के बाद फरार हुई मनदीप कौन उर्फ मोना हेमकुंड साहिब माथा टेकने के लिए पहुंची थी. पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस ने मोना को पकड़ने के लिए फ्रूटी की फ्री सेवा जाल बिछाया था. मोना इसी फ्रूटी को लेने के लिए रुकी और पकड़ी गई.
चोरी सफल होने पर मत्था टेकने के लिए गई थी हेमकुंड साहिब: पुलिस आयुक्त
मामले पर अधिक जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि मोना अपने पति जसविंदर सिंह के साथ हेमकुंड में इसलिए गई हुई थी कि उनका कैश वैन चोरी का प्लान कामयाब हो गया था. उन्होंने बताया कि दोनों को हेमकुंड से वापस लौटते समय पकड़ लिया गया. इनकी प्लानिंग हेमकुंड से केदारनाथ और हरिद्वार जाने की भी थी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








