
1 महीने पहले शुरू हुआ था कुछ रंग प्यार के ऐसे, होने जा रहा ऑफ एयर!
AajTak
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 की टीआरपी बहुत कम है और चैनल, मेकर्स भी खुश नहीं हैं. इसलिए वो शो को खत्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसी भी खबरें हैं कि दिशा परमार और नकुल मेहता का शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 इस शो को रिप्लेस कर सकता है.
एक्टर शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक है. इन दिनों वो शो में कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 में नजर आ रहे हैं. इस बार की शो की स्टोरीलाइन पेरेंट्स और बच्चों के बॉन्ड पर थी. लेकिन अब खबरें हैं कि शो ऑफ एयर हो सकता है और इसे शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 से रिप्लेस किया जाएगा.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












