
1 नवंबर से BS-4 डीजल बसों की दिल्ली में एंट्री बैन, ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन कल जंतर-मंतर पर करेगी धरना
AajTak
दिल्ली सरकार और उसके दिल्ली परिवहन विभाग एवं कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने प्रदूषण के नाम पर हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की डीजल BS-4 बसों को 1 नवंबर 2023 से दिल्ली में एंट्री बैन करने का फरमान जारी कर दिया है. ऐसे में दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन कल यानी सोमवार को दोपहर 11 बजे जंतर-मंतर पर बड़ा धरना करने जा रही है.
दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन कल यानी सोमवार को दोपहर 11 बजे जंतर-मंतर पर बड़ा धरना करने जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली सरकार और उसके दिल्ली परिवहन विभाग एवं कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने प्रदूषण के नाम पर हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की डीजल BS-4 बसों को 1 नवंबर 2023 से दिल्ली में एंट्री बैन करने का फरमान जारी कर दिया है.
ट्रांसपोर्ट से जुड़े धंधे में हजारों बसों के मालिक जुड़े हैं. इनके लाखों ड्राइवर्स हैं और करोड़ों परिवार इसकी वजह से चलते हैं. इसका असर राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ट्रांसपोर्टर्स पर पड़ेगा, क्योंकि उनकी डीजल बसें दिल्ली एनसीआर में नहीं आ पाएंगी. ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट का कहना है कि विरोध इस बात का है कि अगर सवाल प्रदूषण का है तो पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश की BS-4 डीजल बसों को आने की इजाजत क्यों दी गई है. इन 3 राज्यों की डीजल बसें धुआं देंगी और दूसरे राज्यों की बसें क्या ऑक्सीजन देंगीं? इनकी मांग है कि BS-4 डीजल आल इंडिया टूरिस्ट परमिट टूरिस्ट बसों की जो लाइफ है, उतना उन्हें चलने दिया जाए. क्योंकि ये लोगों की रोजी रोटी का सवाल है. ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने सरकार के फैसले पर जताई नाराजगी
ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट का कहना है कि अभी इन्होंने दिल्ली-एनसीआर की BS-4 डीजल बसें पूरी तरह बंद की हैं और बाद में पूरे भारत के डीजल BS-4 टैक्सी बसों को यें बंद करने वाले हैं. पूरे भारत के टैक्सी-बस मालिक अभी हाल में ही 2 सालों से करोना महामारी से पीड़ित रहें है. दिल्ली सरकार एवं दिल्ली परिवहन विभाग और CAQM काफी समय से दूसरे राज्यों की सरकारी डिपो की परिवहन बसों को BS-6 डीजल या इलेक्ट्रिक या CNG गाड़ियों की एंट्री के लिए दिल्ली में आने के लिए कह रहें हैं.
1 नवंबर से दिल्ली में नहीं आ सकेंगी इन राज्यों की डीजल बसें राज्य में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने BS-4 डीजल बसों की एंट्री 1 नवंबर 2023 से बंद करने का फैसला किया है. यानि राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से ये बसें दिल्ली में नहीं दाखिल हो सकेंगीं. दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन फैसले के विरोध में जंतर-मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन करने जा रहा है. ट्रांसपोर्टर्स की भी काफी बसें हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश नंबर की BS-4 डीजल बसें हैं. BS-4 डीजल बसें ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट है.
प्रदूषण के नाम पर परेशान कर रही सरकार- टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन
दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट कहना है कि पहले भी दिल्ली सरकार और कमिसन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट प्रदूषण के नाम पर डीजल से चलने वाली टूरिस्ट टैक्सी को पिछले साल भी ग्रेप लगाकर बंद किया गया और उन पर 20 हजार तक जुर्माना भी लगाया गया. ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट का कहना है कि दिल्ली सरकार और उसका दिल्ली परिवहन विभाग और CAQM वास्तव में प्रदूषण के नाम पर टूरिस्ट टैक्सी बसों के मालिकों को ही टारगेट कर रही है और डीजल BS-4 बसों की एंट्री दिल्ली एनसीआर में बंद करना चाहते हैं, जबकि हमारी डीजल BS-4 बसें ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट हैं जो ज्यादातर दिल्ली से ज्यादा दूसरे राज्यों में पर्यटकों को घुमाने ले जाती है. दावा है कि पिछले साल भी 4 पहिया की डीजल BS-4 टैक्सी को बंद करके डीजल के ट्रक को खुलेआम चलने की इजाजत दे दी थी.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







