
सेंट्रल रेलवे ने निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, मिलेगी अच्छी सैलरी
ABP News
मध्य रेलवे बोर्ड ने जूनियर तकनीकी सहयोगी के पद के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख (Last Date) 14 मार्च 2022 है.
अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आप ही के लिए है. मध्य रेलवे बोर्ड ने जूनियर तकनीकी सहयोगी (Junior Technical Assistant) के पद के लिए 20 रिक्त पदों पर भर्ती करने का फैसला लिये है. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट (Official Site) जाएं. इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख (Last Date) 14 मार्च तय की गई है.
आयु सीमाजनरल श्रेणी के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष, ओबीसी वर्ग के लिए 18 से 36 वर्ष और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 38 वर्ष होना अनिवार्य है .

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












