
कब्रिस्तान में दुल्हन की तरह सजकर पहुंची युवती, सच पता चला तो छलक पड़े लोगों के आंसू
AajTak
कब्रिस्तान के गमगीन माहौल में एक युवती दुल्हन की तरह सजकर और हाथ में फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंची, तो सभी हैरान रह गए.
कब्रिस्तान के गमगीन माहौल में एक महिला दुल्हन की तरह सजकर और हाथ में फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंची, तो सभी हैरान रह गए. 20 वर्षीय युवक की मौत के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रह थी. दुल्हन की तरह आई इस युवती की ओर लोग टकटकी लगाकर देखने लगे, लेकिन जब सच्चाई का पता चला, तो लोगों के आंसू छलक पड़े. आगे की स्लाइड में जानें क्या है पूरा मामला... बेवसाइट द सन की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में लाइमेरिक के एस्केटन कब्रिस्तान में दुल्हन की तरह सजकर पहुंची युवती का नाम केट क्विलिंगन है. बताया गया है कि केट क्विलिंगन की शादी 20 वर्षीय बॉयफ्रेंड माइल्स माइले से होने वाली थी. शादी की सभी तैयारियां चल रही थीं, इसी बीच बेहद दुखद घटना हुई. (फोटो/Facebook) आयरलैंड के लिमरिक में सेंट मुंचिन चर्च में दोनों की शादी होने वाली थी. इस शादी के लिए माइल्स माइले अपनी कार से चर्च आ रहे थे. रास्ते में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें माइल्स की दर्दनाक मौत हो गई. माइल्स कार की फ्रंट सीट पर सवार थे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं. (फोटो/Facebook)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












