
होली पर पवन सिंह के घर आया नया मेहमान, पत्नी ज्योति सिंह संग स्वैग से किया स्वागत
AajTak
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का झगड़ा खत्म हो चुका है. लड़ाई खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. अब एक बार फिर भोजपुरी कपल को साथ देखा गया.
इस समय देशभर के लोग होली के रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं. त्योहार के मौके पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के घर भी एक नया मेहमान आया है. ये सुनकर पवन सिंह के फैंस खुश तो बहुत होंगे. है ना? चलिये जानते हैं कि आखिर मामला क्या है.
पवन सिंह ने खरीदी लग्जरी कार भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का झगड़ा खत्म हो चुका है. लड़ाई खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. अब एक बार फिर भोजपुरी कपल को साथ देखा गया. ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पवन सिंह उनका हाथ थामकर गाड़ी के शोरूम में स्वैग से एंट्री लेते दिख रहे हैं.
वीडियो देख इनके चाहने वाले यह अंदाजा लगा रहे हैं कि पवन सिंह ने अपनी पत्नी को एक नई कार गिफ्ट दी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह कार से पर्दा हटाते हैं. बगल में खड़ी ज्योति सिंह पैर छूकर पवन सिंह का आशीर्वाद लेती हैं. इसके बाद दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नई गाड़ी की पूजा करते हुए नजर आए. ज्योति सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि नजर ना लगे.
चलो जो हुआ वो हुआ. खुशी की बात ये है कि अब दोनों साथ हैं. होली के मौके पर पवन सिंह और ज्योति सिंह के घर नई लग्जरी गाड़ी भी आ गई है. दोनों को ढेर सारी बधाई.
फैंस हुए खुश जब से पवन सिंह और ज्योति सिंह का झगड़ा पब्लिक हुआ था, तब से लोग चाहते थे कि वो एक हो जाएं. फैंस का मानना था कि कपल को अपनी शादी को दूसरा मौका देना चाहिए. लगता है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह ने फैंस की मुराद सुन ली. उन्होंने अपने रिश्ते को नया मौका दिया है. पिछले दिनों ही ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें पवन सिंह और ज्योति सिंह एक सोफे पर बैठ आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे थे. उनकी एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें दोनों गले मिलते दिख रहे थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












