
होटल के कॉरिडोर में इंटीमेट हुए BB15 फेम Miesha-Ieshaan, वायरल हुआ Video
AajTak
बिग बॉस से निकलने के बाद माइशा और ईशान खुलेआम एक दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं. अब दोनों को एक होटल के कॉरिडोर में इंटीमेट हुए देखा गया है. ईशान संग अपने रोमांटिक और सुपर सिजलिंग वीडियो को खुद माइशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर फैंस एक बार फिर से हैरान रह गए.
बिग बॉस 15 में लव बर्ड्स माइशा अय्यर और ईशान सहगल ने अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से खूब सूर्खियां बटोरी थीं. शो के दौरान दोनों की इंटीमेसी के भी खूब चर्चे हुए थे. एक दूसरे के प्यार में डूबे ईशान और माइशा कई बार शो में लगे कैमरों को ही भूल गए और एक दूसरे संग शो में इंटीमेट होते हुए नजर आए. लेकिन अब एक नए वायरल वीडियो के बाद दोनों की इंटीमेसी के चर्चे एक बार फिर आम हो गए हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












